नवाजुद्दीन सिद्दिकी की 'बोले चूड़ियां' से मौनी रॉय OUT- निर्माता ने कहा, गैर- जिम्मेदार हैं मौनी
Recommended Video
कुछ ही दिनों पहले फिल्म 'बोले चूड़ियां' से नवाजुद्दीन सिद्दिकी और मौनी रॉय का फर्स्ट लुक रिलीज किया था। वहीं, ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म से मौनी रॉय आउट हो चुकी हैं और किसी दूसरी एक्ट्रेस की तलाश जारी है। फिल्म के निर्माता ने मौनी रॉय पर गैर जिम्मेदार होने का आरोप लगाते हुए कहा है कि एक्ट्रेस डेट्स को लेकर काफी परेशान कर रही हैं।
रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म के निर्माता ने बयान में कहा- 'हां, मौनी फिल्म का हिस्सा नहीं हैं और हम फिल्म के लिए एक नई लीड एक्ट्रेस को लेंगे। बोले चुड़ियां की डेट्स फाइनल होने के बाद वो उन तारीखों को किसी दूसरे प्रोजेक्ट्स को देना चाहती थीं। वो स्क्रिप्ट में दखलअंदाजी कर रही थीं और वो मुश्किल से वर्कशॉप और रीडिंग में शामिल हुईं। लिहाजा, हमारे पास उन्हें बदलने के अलावा कोई विकल्प नहीं था।

वहीं, एक्ट्रेस के प्रवक्ता ने इस आरोप को खारिज करते हुए बयान दिया- मौनी पहले भी फिल्मों में काम कर चुकी हैं और एक सफल करियर बनाया है। किसी ने इस तरह की शिकायत नहीं की। उनके काम की और उनके प्रोफेशनल व्यवहार की हमेशा तारीफ हुई है। हम इससे अधिक कुछ नहीं कहना चाहते हैं। मेकर्स जिस तरह का दावा कर रहे हैं उनके पास इसको लेकर कुछ भी सबूत नहीं है।
फिल्म 'बोले चूड़ियां' के निर्देशक हैं नवाज के भाई शमास नवाब सिद्दिकी, जबकि प्रोड्यूस कर रहे हैं राजेश और किरण भाटिया। बता दें, 2018 में मौनी रॉय ने अक्षय कुमार की फिल्म गोल्ड के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था। वहीं, अब वे अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आने वाली हैं।


Click it and Unblock the Notifications











