मौनी रॉय संग हरियाणा में हुई छेड़छाड़, बोलीं- बुजुर्ग आदमी ने मेरी कमर पर हाथ रखा और...
टीवी इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड की दुनिया में तहलका मचाने वाली एक्ट्रेस मौनी रॉय आए दिनों किसी ना किसी वजह से चर्चाओं में बनी रहती हैं। बता दें कि मौनी रॉय अपनी खूबसूरती के अलावा अपनी बोल्डनेस के लिए भी जानी जाती हैं। फिलहाल तो मौनी को लेकर एक बड़ी ही हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस संग हरियाणा के करनाल में बेहद ही शर्मसार कर देने वाली घटना हुई है। हाल ही में एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान उन्हें किस तरह का उत्पीड़न सहना पड़ा।

मौनी संग हुई छेड़छाड़
सोशल मीडिया पर अपना दुख साझा करते हुए बताया कि वह एक इवेंट में गई थीं जहां कुछ उम्रदराज पुरुषों ने उनके साथ छेड़छाड़ की। एक्ट्रेस ने नोट लिखते हुए कहा-कुछ दिनों पहले करनाल में एक इवेंट था मैं बतौर गेस्ट वहां गई थी, लेकिन बहुत दुख की बात यह है कि वहां दो अंकल लोग जो दादा जी की उम्र के होंगे उन्होंने और उनके परिवार ने मेरे साथ तस्वीरें खिंचवाई और तस्वीर खिंचवाते-खिंचवाते उन्होंने मेरी कमर पर हाथ रख दिया। मैंने उनसे कहा सर अपना हाथ हटाओ प्लीज। मुझे यह सब बिल्कुल पसंद नहीं आया।
उन्होंने मुझपर गुलाब फेंका और...
मौनी ने आगे कहा कि स्टेज पर तो अंकल ने अश्लील कमेंट्स तक करने शुरू कर दिए। मुझे अश्लील इशारे कर रहे थे। उन्होंने मुझपर गुलाब तक फेंका था। मैंने अपनी परफॉर्मेंस पूरी की और मैं वहां से जाने लगी, लेकिन आयोजकों ने फिर भी उन्हें नहीं रोका। एक्ट्रेस ने आगे कहा कि यह बहुत ही चिंता जनक स्थिति थी। मौनी ने कहा कि वह इतनी पॉपुलर हैं उसके बाद भी उन्हें इतना कुछ झेलना पड़ा। तो नई लड़कियों का क्या ही होता होगा। एक्ट्रेस ने कहा कि मैं इवेंट में खुद को बहुत ही अपमानित महसूस कर रही थी। मैंने तो ऐसे असहनीय व्यवहार के खिलाफ कार्रवाई की भी मां की है।


Click it and Unblock the Notifications












