Karwa Chauth 2022: पहला करवाचौथ सेलिब्रेट कर रही हैं Mouni Roy, दिखाई खूबसूरत मेंहदी की झलक, PHOTOS

ब्रह्मास्त्र के लिए तारीफें बटोर रहीं एक्ट्रेस मौनी रॉय इस साल अपना पहला करवाचौथ सेलिब्रेट करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की है, जहां वो अपनी खूबसूरत मेंहदी डिजाइन फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं। उनकी मेंहदी में शिव- पार्वती की झलक दिख रही है।
तस्वीरें शेयर करते हुए मौनी ने लिखा- "Firsts are always special...Happy Karwa Chauth beauties.." उनके फैंस इन तस्वीरों को बेहद पसंद कर रहे हैं। बता दें की मौनी ने सूरज नामबियर के साथ 27 जनवरी 2022 को सात फेरे लिए थे। बड़ी धूम धाम के साथ दोनों की शादी हुई थी।
बता दें, मौनी भगवान शिव की बड़ी भक्त हैं और पूजा- अर्चना करते हुए दिखती हैं। इसी की झलक उनकी मेंहदी में भी देखने को मिलती है। उनकी एक हाथ की मेहंदी में शिव-पार्वती को देख सकते हैं। वहीं दूसरे हाथ में एक महिला चांद को छलनी से देखती नजर आ रही है।
बहरहाल, अब फैंस को मौनी के करवाचौथ लुक का बेसब्री से इंतजार है। टेलीविजन से फिल्मों तक में नाम कमा रही मौनी रॉय की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। बोल्ड लुक के साथ साथ एथेनिक लुक में भी उनकी तस्वीरें खूब वायरल होती हैं। मौनी के इंस्टाग्राम पोस्ट पर भी फैंस धड़ल्ले से कमेंट कर रहे हैं और अपना प्यार बरसा रहे हैं।
इस साल सिर्फ मौनी रॉय ही नहीं, बल्कि कैटरीना कैफ, करिश्मा तन्ना, अंकिता लोखंडे, नयनतारा, पत्रलेखा, ऋचा चड्डा, श्रद्धा आर्या जैसी अभिनेत्रियां भी पहली बार करवाचौथ सेलिब्रेट करते दिखने वाली हैं।


Click it and Unblock the Notifications











