मौनी रॉय ने शेयर की हीरे की अंगूठी वाली तस्वीर, सेलेब्स बोले- सगाई कर ली तुमने?
एक्ट्रेस मौनी रॉय ने एक तस्वीर ऐसी पोस्ट की जिसके बाद अफवाहें उड़ने लगी हैं कि उन्होंने सगाई कर ली है। दरअसल हीरे की अंगूठी फ्लॉन्ट करते हुए मौनी रॉय ने एक तस्वीर साझा की। इस तस्वीर ने फैंस को ही नहीं सेलेब्स को भी हैरान कर दिया और यूजर्स ने मौनी रॉय की एंगेजमेंट को लेकर बातचीत करना शुरू कर दिया। लेकिन सच्चाई ये है कि मौनी रॉय का ये फोटोशूट एक ऐड से जुड़ा है जिसे खुद मौनी रॉय ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया है।
बता दें मौनी रॉय के इस पोस्ट ने फैंस को ही नहीं सेलेब्स को भी हैरानी में डाल दिया था। फिल्म प्रड्यूसर प्रज्ञा कपूर ने लिखा कि ओ माय गॉड मौनी, एक पल को तो तुमने हैरानही कर दिया था। वहीं साजिद नाडियाडवाला की पत्नी वर्धा ने भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर मौनी रॉय की एंगेजमेंट को लेकर सवाल किया। उन्होंने लिखा कि कहीं तुम सगाई का ऐलान तो नहीं कर रहीं?

बता दें मौनी रॉय सोशल मीडिया पर खासा पॉपुलर हैं। वह इंस्टाग्राम से लेकर अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव रहती हैं। वह खूब अपनी वेकेशन और फिल्मों से जुड़ी फोटो वीडियो को शेयर करती हैं। उन्हें लाखों लोग इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं।
बात करें मौनी रॉय के वर्क फ्रंट की तो उन्होंने अक्षय कुमार की फिल्म गोल्ड से डेब्यू किया था। इसके पहले वह एकता कपूर के सीरियल नागिन से काफी पॉपुलर हुईं। हाल में ही वह राजकुमार राव संग मेड इन चाइना में नजर आई थीं।
मौनी रॉय की अपकमिंग फिल्म ब्रह्मास्त्र हैं। इस फिल्म की शूटिंग में कोरोना के चलते देरी हो गई। फिल्म को अयान मुखर्जी बना रहे हैं जिसमें रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन जैसे बड़े स्टार्स होंगे।


Click it and Unblock the Notifications
