..................... Mouni Roy Fell Outside Hotel Due To Disbalanced In High Heels Video Viral - Hindi Filmibeat

होटल के सामने मौनी रॉय का लड़खड़ाया पैर, धड़ाम से गिरीं तो पति ने दिया साथ, देखें वीडियो

Mouni Roy Fell Video Viral

Mouni Roy Fell Video Viral: मौनी रॉय बॉलीवुड की एक मशहूर अभिनेत्री है और आपको बता दें कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी इंडस्ट्री से की थी। लेकिन अब दोनों ही इंडस्ट्री में वह खुद को स्थापित कर चुकी है। लेकिन इस बार न्यू ईयर पार्टी में वह ग्लैमरस अंदाज में तो नजर आई लेकिन उनके लिए यह नया साल बेहद अजीब रहा।

दरअसल आपको बता दें कि मौनी रॉय अपनी बेस्ट फ्रेंड दिशा पटानी और पति सूरज नम्बियार के साथ में 31 दिसंबर की रात को पार्टी करती हुई नजर आई। इस दौरान ऐक्ट्रेस अपने पति का हाथ पकड़े हुए होटल से बाहर भी आ रही थी। लेकिन तभी अचानक से वह धड़ाम से नीचे गिर गई और ये पूरा नजारा कैमरे में कैद हो गया।

हालांकि जब मौनी रॉय अचानक से ऐसे धड़ाम से जमीन पर गिरी तो काफी सारे लोगों का यह भी कहना था कि उन्होंने कुछ ज्यादा ही शराब पी रखी है। लेकिन कुछ लोगों का यह भी कहना था कि कमरे की फ्लैश लाइट की वजह से वह अचानक से गिर पड़ी। हालांकि उनके फैंस का कहना है की एक्ट्रेस में हाई हील्स पहनी हुई थी और इसीलिए उनका बैलेंस बिगड़ गया।

लेकिन आपको बता दें कि जब मौनी राय नीचे गिरी थी तो उनके पति सूरज ने उनको संभाल लिया और उठाया। लेकिन अब एक्ट्रेस का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रहा है। वैसे अक्सर मौनी रॉय को पति और अपने दोस्तों के साथ में एंजॉय करते हुए देखा जाता है।

इसी के अलावा इस समय मौनी रॉय अपने रेस्टोरेंट को लेकर चर्चा में है और उन्होंने पति के साथ में इस रेस्टोरेंट को खोल है। खबरों के अनुसार यहां से वह अच्छा खासा पैसा भी कमा रही है। लेकिन अभी के लिए वह किसी भी प्रोजेक्ट पर काम नहीं कर रही है। अब देखना यही होगा कि आगे चलकर वह किस प्रोजेक्ट में नजर आती है।

Read more about: mouni roy
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X