मौनी रॉय ने आसमान से लगाई छलांग- शानदार तस्वीरें हो रही हैं वायरल
एक्ट्रेस मौनी रॉय इस समय काफी ज्यादा चर्चा में हैं और हाल ही में वो जॉन अब्राहम के साथ फिल्म रोमियो अकबर वाल्टर में नजर आईँ थीं। अब उनकी कुछ ऐसी तस्वीरें वायरल हो रहीं है जो कि काफी चौकाने वाली हैं। बता दें कि मौनी रॉय ने हाल ही में आसमान में गोता लगाया। स्काई डाइविंग के मजे लेती हुई मौनी रॉय ने कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं जो कि धड़ाधड़ वायरल हो रही हैं। इस फोटो में ट्रेनर के साथ हैं और काफी ज्यादा खुश नजर आ रहीं हैं।
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए मौनी ने लिखा है..लोग प्लेन उड़ाते हैं, और इससे बाहर कूदने के लिए एक अलग तरह का पागलपन जरूरी है।' बता दें कि मौनी हाल ही में ने टीवी सीरियल से अपने करियर की शुरुआत की थी।

वो क्योंकि सास भी कभी बहू थी, कस्तूरी, दो सहेलियां, देवो के देव महादेव और नागिन जैसे सीरियल में नजर आईं। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में एंट्री की। साल 2018 में मौनी एक्टर अक्षय कुमार के साथ फिल्म गोल्ड में नजर आईं।
हाल ही में उकी जॉन अब्राहम के अपोजिट फिल्म रोमियो अकबर वॉल्टर रिलीज हुई है। खबर है कि मौनी रॉय अब सलमान खान की दबंग 3 में आइटम नंबर करती नजर आने वाली हैं।


Click it and Unblock the Notifications











