..................... Mouni Roy confirms Shahrukh Khan’s cameo in Brahmastra, also talks about her character | मौनी रॉय ने किया कंफर्म, 'ब्रह्मास्त्र' में है शाहरुख खान का कैमियो, कहा- 'खुद को लकी मानती हूं' - Hindi Filmibeat

मौनी रॉय ने किया कंफर्म, 'ब्रह्मास्त्र' में है शाहरुख खान का कैमियो, कहा- 'खुद को लकी मानती हूं'

अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र में शाहरुख खान के कैमियो को लेकर काफी चर्चा जारी है। जहां पिछले दिनों वानरास्त्र के रूप में शाहरुख की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, वहीं अब फिल्म की अदाकारा मौनी रॉय ने भी अपने इंटरव्यू कंफर्म किया है कि फिल्म में शाहरुख कैमियो निभा रहे हैं।

मौनी ने ब्रह्मास्त्र के अपने को-स्टार्स को लेकर बात करते हुए कहा, "रणबीर, आलिया, बच्चन सर, नागार्जुन सर, शाहरुख खान सर जिनका फिल्म में गेस्ट अपीयरेंस है उनके साथ काम करके मजा आया। मैं खुद को भाग्यशाली मानती हूं कि मुझे ब्रह्मास्त्र की इस दुनिया में शामिल होने का मौका मिला। इन सबके साथ काम करके मैंने काफी कुछ सीखा है।"

mouni-roy-confirms-shahrukh-khan-s-cameo-in-brahmastra-also-talks-about-her-character

अपने किरदार के बारे में बात करते हुए मौनी ने कहा, "जुनून अब तक के निभाए मेरे सभी किरदारों में से सबसे चैलेंजिंग रोल है। इस फिल्म से मैं एक स्पेशल एपीयरेंस के लिए जु़ड़ी थी, लेकिन फिर यह एक लंबी भूमिका बन गई। ब्रह्मास्त्र में मुख्य विलेन का किरदार निभाना चुनौतीपूर्ण, लेकिन दिलचस्प रहा।"

फिल्म ब्रह्मास्त्र 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय लीड रोल में हैं। इनके साथ ही शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के कैमियो को लेकर जोरदार चर्चा है। बता दें, ये फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज होगी।

ब्रह्मास्त्र कहानी है अस्त्रों की दुनिया की जिसके गुरू हैं अमिताभ बच्चन। और इन अस्त्रों की दुनिया का एक अस्त्र है शिवा यानि कि रणबीर कपूर जो कि अग्नि अस्त्र हैं। यानि कि वो खुद आग हैं। इसके अलावा फिल्म में पवनास्त्र, नंदीस्त्र, जलस्त्र, वायुस्त्र और सबसे ऊपर, सबसे शक्तिशाली ब्रह्मास्त्र जैसे शक्तिशाली अस्त्रों का खुलासा होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X