मेरी फिल्म में सलमान खान का कोई हाथ नहीं है, मुझे तो उनके पास से कोई फोन भी नहीं आया
अक्षय कुमार स्टारर गोल्ड के साथ टीवी की सुपरस्टार नागिन, मौनी रॉय अपना डेब्यू करने जा रही हैं और मौनी - सलमान खान की नज़दीकी, पिछले कुछ सालों की सुर्खियां रही हैं। अब मौनी ने गोल्ड के प्रमोशन के दौरान इस नज़दीकी पर खुल कर बात की। मौनी ने बताया कि सबने लिखा कि गोल्ड में मुझे ब्रेक सलमान खान की वजह से मिला है।
अब ये तो आपको फिल्म के प्रोड्यूसर रितेश सिधवानी ही बेहतर बता सकते हैं लेकिन मीडिया ने मेरा काफी दिल दुखाया। मैंने 10 साल काम किया है लेकिन मेरे 10 साल के काम की कोई कीमत नहीं आंकी गई। मुझे ये फिल्म अपने बूते पर मिली थी, ये मेरा मौका था लाइमलाइट बटोरने का लेकिन मुझे कभी लाइमलाइट मिली ही नहीं।

बड़ी आसानी से लिख दिया गया कि ये रोल मुझे सलमान खान की वजह से मिला है। और सलमान मेरे लिए ऐसा क्यों करेंगे ये किसी ने नहीं सोचा। मतलब, 10 साल काम करने के बाद, बंगाली होने के बाद भी मेरे अंदर इतना टैलेंट नहीं है कि मैं एक फिल्म अपने बूते पर पा सकूं। ये मुझे काफी खराब लगा।
सलमान ने मेरे काम की तारीफ भले ही की हो औऱ हमने साथ में कुछ शो किए हों लेकिन अभी तक मुझे उनके प्रोडक्शन हाउस से एक भी कॉल नहीं आया है।


Click it and Unblock the Notifications