नागिन की शादी को पूरा हुआ एक साल, मंदिर में पति के साथ क्लिक कराई ऐसी-ऐसी तस्वीरें

Mouni Roy Wedding Anniversary: मशहूर एक्ट्रेस मौनी रॉय की शादी को एक साल पूरा हो गया है। इस मौके पर मौनी रॉय ने पति सूरज के साथ सेलिब्रेशन किया है। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने अपने फैंस के साथ इंस्टाग्राम पर तस्वीरें भी ड्रॉप की हैं। शादी की सालगिरह के मौके पर मौनी रॉय भगवान के दर्शन करने के लिए पहुंचीं।
मौनी ने जो तस्वीरें शेयर की हैं उसमें ये कपल मंदिर में दर्शन करता दिखाई दे रहा हैं। मौनी और सूरज ने पूजा-अर्चना की और भगवान का आशीर्वाद लिया। सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें सामने आते हैं फैंस इस कपल को जमकर बधाईयां और शुभकामनाओं भरे संदेश भेज रहे हैं।
मौनी राय ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ फोटोज शेयर की हैं। फोटोज में मौनी के साथ उनके पति सूरज भी नजर आ रहे हैं. फोटोज शेयर कर मौनी ने कैप्शन में संस्कृत में सात वचन लिखे हैं- 'तीर्थव्रतोद्यापन यज्ञकर्म मया सहैव प्रियवयं कुर्या:, वामांगमायामि तदा त्वदीयं ब्रवीति वाक्यं प्रथमं कुमारी! पुज्यो यथा स्वौ पितरौ ममापि तथेशभक्तो निजकर्म कुर्या: वामांगमायामि तदा त्वदीयं ब्रवीति कन्या वचनं द्वितीयम!!...' साथ ही उन्होंने लिखा कि - मैं आपके साथ जीवन की इस खूबसूरत यात्रा के माध्यम से इन सात प्रतिज्ञाओं को हमेशा निभाऊंगा.. पहली सालगिरह की बधाई।
शादी की पहली सालगिरह पर दोनों मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान का आशीर्वाद लिया। इस दौरान मौनी ने सफेद संग की साड़ी पहनी थी, जिसका बॉर्डर गोल्डन था और मांग में सिंदूर लगाया हुआ था। वहीं सूरज सफेद कुर्ता पजामा में नजर आए। दोनों ने गले में फूल माला डाली हुई थीं।


Click it and Unblock the Notifications











