Mouni Roy Blouse Designs: पहन लिए ऐसे डिजाइनर ब्लाउज तो खिल उठेगी साड़ी, पड़ोसी तक करेंगे तारीफ

Mouni Roy Blouse Designs

Mouni Roy Blouse Designs: अगर आप साड़ी पहनने की शौकीन हैं तो यह खबर आपके लिए ही है। जी हां, हम साड़ियां को महंगी से महंगी खरीद लेते हैं, लेकिन अगर आप ब्लाउज नॉर्मल बनवा लेती हैं तो साड़ी का पूरा का पूरा लुक ही खराब हो जाता है। इतना ही नहीं साड़ी भी फिर उतनी क्लासी नहीं लगती है। अगर आप भी सस्ती साड़ियों को और स्टाइलिश और क्लासी दिखाना चाहती हैं तो बिना देर किए बगैर फॉलो करें मौनी रॉय के लेटेस्ट ब्लाउज डिजाइन जो आपकी साड़ी की खूबसूरती को और बढ़ा देंगे।

सिंपल साड़ी- स्ट्रैप ब्लाउज


अगर आपकी साड़ी सिंपल है तो आप इसके साथ स्ट्रैप ब्लाउज पहनें। यह आपकी साड़ी को काफी स्टाइलिश लुक देगा। अगर आप किसी फंक्शन में जा रही हैं तो आप इसके साथ हैवी ज्वैलरी पहन सकती हैं। नहीं तो आप इयरिंग कैरी कर सकती हैं। यह लुक देखने में काफी खूबसूरत लगता है।

कॉटन साड़ी- लॉन्ग स्लीव्स ब्लाउज


अगर आप कॉटन, खादी कॉटन या हैंडलूम साड़ी पहनना पसंद करती हैं तो आप इस तरह के कोहली तक के ब्लाउज पहनें। यह आपके लुक को काफी डीसेंट बनाएगा। इससे आपकी साड़ी का लुक और भी खिल उठेगा। इस तरह की साड़ियों पर ओवर डिजाइन वाले ब्लाउज कभी ना बनवाएं।

नेट साड़ी- ब्रॉड नेक ब्लाउज


अगर आप नेट की साड़ी पहनना पसंद कर रही हैं तो आप इसके साथ ब्रॉड नेक ब्लाउज पहनें। यह आपके लुक पर चार चांद लगा देगा। आप चाहें तो कट स्लीव्स रख सकती हैं नहीं तो आप फुल स्लीव्स भी पहन सकती हैं।

गोटापट्टी साड़ी- यू नेक ब्लाउज


गोटापट्टी साड़ी खासतौर पर किसी फंक्शन के लिए पहनी जाती है। यह आपके लुक को हैवी बनाती है। अगर आप भी इस तरह की साड़ी पहन रही हैं तो आप इसके साथ सिंपल यू नेक का ब्लाउज बनवाएं ये आपके लुक को कंप्लीट कर देगा। आपके इसके साथ हैवी ज्वैलरी पहन कर अपने लुक को परफेक्ट बना सकती हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X