Mouni Roy Birthday Bash Pics: शॉर्ट सिल्वर ड्रेस में दिखीं बोल्ड और ब्यूटीफुल, पति के साथ किया पोज़

मौनी रॉय ने 28 सितंबर को अपना 37वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर कई सेलेब्स और उनके फैंस ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। मौनी रॉय के लिए ये जन्मदिन वैसे भी खास है क्योंकि जन्मदिन के ठीक पहले उनकी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। रणबीर-आलिया भट्ट स्टारर 'ब्रह्मास्त्र' में मौनी रॉय ने अहम किरदार निभाया है और उनकी जमकर तारीफ भी हो रही है।

Recommended Video

Mouni Roy ने पति Sooraj के साथ मनाया Birthday, Bollywood Friends ने दिए Surprise!

अपने जन्मदिन को और भी खास बनाने के लिए मौनी रॉय ने अपने दोस्तों के लिए पार्टी भी रखी। अपने बर्थडे बैश में मौनी रॉय सिल्वर शॉर्ट ड्रेस में नजर आईं। इस आउटफिट में मौनी रॉय बेहद ग्लैमरस और स्टाइलिश लग रही थीं। सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें धड़ल्ले से वायरल हो रही हैं।

mouni-roy-birthday-inside-pics-looks-drop-dead-gorgeous-in-silver-short-dress-at-her-birthday-bash

मौनी रॉय ने अपने जन्मदिन के मौके पर भी हमेशा की तरह फैशन गेम में बिल्कुल सटीक नजर आईं। उन्होंने मिनिमल मेकअप और खुले बालों के साथ बेहद स्टाइलिश लुक अपनाया था। यहां देखें उनकी कुछ तस्वीरें।

37 साल की हुईं मौनी रॉय

37 साल की हुईं मौनी रॉय

मौनी रॉय ने आज अपना 37वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर उनके बर्थडे बैश की ये तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

दिखा ग्लैमरस लुख

दिखा ग्लैमरस लुख

मौनी रॉय हमेशा से अपने फैशन और ग्लैमर की क्वीन मानी जाती हैं। जन्मदिन के मौके पर उन्होंने इस बोल्ड अंदाज से हर किसी को अपना दीवाना बना लिया।

पति भी थे साथ

पति भी थे साथ


मौनी रॉय के जन्मदिन को और भी खास बनाने के लिए उनके पति सूरज नांबियार भी इस पार्टी में शामिल हुए। उन्होंने भी मौनी से मैच करता हुआ सफेद टीशर्ट पहना था। इस साल जनवरी में मौनी रॉय ने अपने बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार से गोवा में शादी रचाई थी।

मीडिया के सामने काटा केक

मीडिया के सामने काटा केक

मौनी रॉय ने मीडिया के सामने केक काटा। उनके पति सूरज नांबियार भी इस दौरान उनके साथ नजर आए। मौनी रॉय अपने जन्मदिन के मौके पर बेहद खुश दिख रही थीं।

फोटोग्राफर्स को भी खिलाया केक

फोटोग्राफर्स को भी खिलाया केक

मौनी रॉय ने ना सिर्फ मीडिया और पापाराज़ी के सामने केक काटा बल्कि उन्होंने फोटोग्राफर्स को भी अपने हाथों से केक खिलाया।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X