गर्मी में पारा हाई करती दिखीं मौनी रॉय, टू पीस में शेयर कीं ऐसी तस्वीरें की फैन्स बोले- थर्मामीटर चटक गया...

Mouni roy Viral Photos: टीवी से लेकर बॉलीवुड तक अपनी बेहतरीन एक्टिंग और खूबसूरत लुक्स से लोगों को दीवाना बनाने वाली एक्ट्रेस मौनी रॉय आए दिनों किसी ना किसी वजह से लाइमलाइट में रहती हैं। कभी वह अपनी दोस्त दिशा पटानी के साथ वेकेशन पर जाती हैं तो कभी अपने लुक्स की वजह से चर्चाओं में आ जाती हैं। फिलहाल तो मौनी रॉय इन दिनों पति के साथ बाली वेकेशन पर गई हैं। जहां से उनकी लगातार आ रहीं तस्वीरें सोशल मीडिया का टेम्परेचर हाई कर रही हैं। यहां तक की फैन्स भी इन तस्वीरों को देख मौनी के दीवाने हो गए हैं।
मौनी की टू पीस तस्वीरों ने मचाया धमाल
वायरल हो रही इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि मौनी रॉय बीच किनारे मोनोकिनी के ऊपर ओवर साइज टॉप पहने नजर आ रही हैं। खुले बाल और नो मेकअप लुक के साथ मौनी अपनी शानदार पर्सनालिटी दिखाती दिख रही हैं। उनका लुक और स्टाइल लोगों का दिल जीत रहा है। कभी मौनी पोज देती दिख रही हैं तो कभी मौनी वाटर स्पोर्ट्स करती नजर आ रही हैं। बता दें कि इन तस्वीरों के फैन्स ही क्या सितारे भी दीवाने हो गए है।
फैन्स और सितारों ने लगाई कमेंट्स की लंबी लाइन
बता दें कि इन तस्वीरों पर शमिता शेट्टी ने कमेंट कर तारीफ की है। दिशा पाटनी जो मौनी की बेस्ट फ्रेंड हैं उन्होंने भी लिखा- तुम बहुत सुंदर दिख रही हो मोन्जू, इतना ही नहीं मौनी के पति सूरज ने भी मौनी भी कमेंट्स में जमकर तारीफ की है। बता दें कि जहां सितारे मौनी की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं तो फैन्स कैसे रुक जाएं। जी हां, एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा थर्मामीटर चटक गया मैडम आपने तो सबसे ज्यादा टेम्परेचर हाई कर कर दिया है तो वहीं दूसरे ने कहा उफफफ तेरी अदा। बता दें कि मौनी ने जब से ये तस्वीरें शेयर की हैं वह सोशल मीडिया पर छा गई हैं।


Click it and Unblock the Notifications