ग्रे ब्रालेट के नीचे ट्रांसपेरेंट दुपट्टा लपेटकर बोल्ड हुईं मौनी रॉय, लोग बोले- 'साबित क्या करना चाहती हो'

By Filmibeat Desk
mouni roy

अभिनेत्री मौनी रॉय इंडस्ट्री की उन एक्ट्रेस में से एक हैं जो कि फिल्मों और अभिनय के साथ साथ अपनी तस्वीरों को लेकर भी खबरों का हिस्सा रहती हैं। एक बार फिर से मौनी रॉय अपनी बोल्ड तस्वीरों को लेकर चर्चा में हैं और उनकी तस्वीरें सामने आकर धड़ल्ले से वायरल हो रहीं हैं। दरअसल मौनी रॉय ने ग्रे ब्रालेट में तस्वीरें पोस्ट की हैं और उनको देखने के बाद फैंस की नींदें उड़ गई हैं। अभिनेत्री ने इसके अलावा एक ट्रांसपैरेंट कपड़े के साथ अपने लुक को पूरा किया है और कतई हॉट लग रहीं हैं।

लोग उनके लुक्स के साथ साथ उनके किलर फिगर की भी तारीफ कर रहे हैं। अभिनेत्री ने ये तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा है, ''केवल दिल से ही कोई ठीक से देख सकता है, जो आवश्यक है वह आंखों के लिए अदृश्य है...।''

मौनी रॉय की इस तस्वीर पर लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। कुछ लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं तो कुछ उनको ट्रोल करते नजर आ रहे हैं। एक ने लिखा है, ''इतना एडिट किया है कि नाभि भी साइड में आके रुक गई है।'' इसके अलावा एक ने लिखा है, ''ऐसी तस्वीरें पोस्ट करके साबित क्या करना चाहती हो।''

एक यूजर ने लिखा, ''जरूरत से ज्यादा फैट घटाने से शरीर के लिहाज से बूढ़ा हो गया है।'' हालांकि मौनी रॉय ने किसी तरह का कोई रिएक्शन इन लोगों के कमेंट्स पर नहीं दिया है।

बता दें कि मौनी रॉय भले ही आज इंडस्ट्री का जाना माना नाम हैं लेकिन उन्होने अपनी धमाकेदार शुरुआत टीवी से ही की थी। आखिरी बार उनको फिल्म ब्रह्मास्त्र में देखा गया था जहां उन्होने दमदार निगेटिव रोल निभाया था। मौनी रॉय को लोगों ने काफी पसंद किया था।

Read more about: mouni roy hot bold pictures
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X