अक्षय कुमार के बाद.. अब 'दबंग 3' में फाइनल.. सलमान खान संग करेंगी रोमांस
Recommended Video

मौनी रॉय बैक टू बैक फैंस को सरप्राइज कर रही हैं। मौनी अक्षय कुमार की फिल्म गोल्ड से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। अभी फिल्म रिलीज भी नहीं हुई है.. लेकिन मौनी ने हाथों दो बड़ी फिल्म लग चुकी है। जी हां, गोल्ड के बाद मौनी अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र और सलमान खान की फिल्म दबंग 3 में दिखाई देंगी। कोई शक नहीं कि धमाकेदार लिस्ट है।
8 जून 2018 को होगा BOX OFFICE धमाका.. बॉलीवुड सुपरस्टार्स को टक्कर!
सूत्रों की मानें तो दबंग 3 में सलमान खान के साथ सोनाक्षी सिन्हा और मौनी रॉय दोनों ही होंगी। दोनों ही एक्ट्रेस का रोल ज्यादा लंबा नहीं होगा। मौनी के किरदार की बात करें तो वह फिल्म में लगभग 15-20 मिनट ही दिखेंगी। फिल्म में सलमान खान यानि की चुलबुल पांडे की कहानी फ्लैशबैक में दिखाई जाएगी। जहां मौनी उनकी पूर्व प्रेमिका के किरदार में दिखेंगी।

जबकि सोनाक्षी रज्जो की भूमिका में ही दिखेंगी। दबंग 3 मई अंत- जून तक फ्लोर पर आने वाली है। फिल्म का निर्देशन करेंगे प्रभुदेवा। जबकि फिलहाल रिलीज डेट की घोषणा नहीं की गई है।


Click it and Unblock the Notifications