जनवरी में अपने बॉयफ्रेंड से शादी कर सकती हैं मौनी रॉय? कजिन ने कर डाला बड़ा खुलासा!
टीवी के बाद लगातार फिल्मों में धमाका कर रहीं मौनी रॉय किसी ना किसी कारण चर्चा में रहती हैं। हाल ही में उनका एक गाना जुबिन नौटियाल के साथ रिलीज हुआ है जोकि काफी पसंद किया जा रहा है। हम बात कर रहे हैं दिल गलती कर बैठा है गाने की जो कि टी-सीरीज ने रीमेक किया है। लेकिन इस वक्त उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर एक खबर सामने आ रही है और वो ये है कि उनकी शादी काफी जल्द हो सकती है?
खबर आ रही है कि मौनी रॉय इस अगले साल जनवरी में अपने बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार से शादी कर सकती है। इंडिया टुडे की एक खबर की मानें तो मौनी रॉय के कजिन ने ये बात एक न्यूजपेपर को बताई है।
Recommended Video

खबर ये भी है कि उनकी शादी या तो दुबई में होगी या फिर दोनों इसके लिए इटली जाने वाले हैं। हालांकि इस बात को लेकर किसी तरह की आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है।

तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं
मौनी रॉय अक्सर अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं और उनके वीडियो भी वायरल होते हैं। मौनी रॉय एक्ट्रेस ही नहीं सिंगर और कथक डांसर भी है। वह मल्टी टेलेंटिड हैं। अपनी खूबसूरती के अलावा अपनी एक्टिंग को लेकर भी खूब तारीफें बटौरती हैं।

वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो इस समय वो फिल्म ब्रह्मास्त्र को लेकर चर्चा में हैं और काफी जल्दी बड़े पर्दे पर धमाका करती हुईं नजर आने वाली हैँ। इस फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्न और नागार्जुन जैसे कलाकारों के साथ वो नजर आएंगी।

शादी का ऐलान खुद करेंगी?
फिलहाल फैंस इंतजार कर रहे हैं कि मौनी रॉय कब अपनी शादी का ऐलान खुद करेंगी। हालांकि कुछ लोगों का कहना है कि ये सिर्फ एक गॉशिप है लेकिन कुछ भी हो सकता है।

टीवी से फिल्मों तक का सफर
मौनी रॉय ने काफी कम समय में टीवी से फिल्मों तक का सफर तय किया है और नागिन सीरियल से वो काफी ज्यादा चर्चा में आईं थीं। मौनी रॉय ने कुछ गानों में भी काफी अच्छा काम किया है।

बोल्ड तस्वीरें
हाल ही में उनकी ये बोल्ड तस्वीरें सामने आईं थीं और काफी पसंद की गईं थीं। फैंस का कहना था कि मौनी रॉय काफी खूबसूरत हैं और उनका बोल्ड अंदाज भी फैंस के द्वारा काफी पसंद की जाती हैं।


Click it and Unblock the Notifications