सफेद ड्रेस और खुले बालों में Mouni Roy ने लगाया हॉटनेस का तड़का, लोग बोले- 'कुछ अच्छा खाओ'

कुछ ऐसी अभिनेत्रियां हैं जो कि अक्सर किसी ना किसी तरह का धमाका करती रहती हैं और उनका सोशल मीडिया अकाउंट लगातार चर्चा में रहता है। इस लिस्ट में एक नाम मौनी रॉय का भी है जो कि इंस्टाग्राम पर अपनी बोल्ड और हॉट तस्वीरों के लिए जानी जाती हैं। इस वक्त उनकी कुछ तस्वीरें सामने आ रहीं हैं जो कि काफी पसंद की जा रहीं हैं। इन तस्वीरों को सुबह सुबह ही मौनी रॉय ने फैंस के लिए अपलोड कर दिया है और ये धड़ल्ले से वायरल हो रहीं हैं।
लुक्स की बात करें तो अभिनेत्री ने सफेद शॉर्ट ड्रेस पहनी है और बला की खूबसूरत लग रहीं हैं। इन तस्वीरों के साथ ब्रह्मास्त्र एक्ट्रेस लिखती हैं, ''गुड मॉर्निंग, सपने देखने वालों, प्रेमियों और कलाकारों।'' इसके बाद उनकी तस्वीरें वायरल हो रहीं हैं और फैंस कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा है, 'कुछ अच्छा खाओ, क्योंकि अगर तुमने ऐसा किया है तो हो सकता है कि हमें तुम्हारी कमर दिखाई न दे।' इसके अलावा एक यूजर ने लिखा है, 'बंगाल की खूबसूरती।' इसके अलावा कई ऐसे लोग हैं जो कि मौनी की तारीफ कर रहे हैं।
हालांकि अभिनेत्री की तरफ से किसी तरह का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है। मौनी रॉय उन कलाकारों में से एक हैं जिन्होने काफी नीचे से अपना सफर शुरु किया था और इस वक्त कमाल की अदाकारा हैं।
ब्रह्मास्त्र में मिला मौका
टीवी की नागिन और कई रियालिटी शो करने वाली मौनी रॉय ने रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म ब्रह्मास्त्र में दमादार काम किया। उनको शानदार निगेटिव रोल मिला था जिसको उन्होने बखूबी निभाया था।
ऐसा कहा जा रहा है कि आने वाले समय में वो कुछ बेहतरीन फिल्मों का हिस्सा बनने वाली हैं और इसके लिए वो लगातार तैयारी कर रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications