POSTER: शिवाय के मोशन पोस्टर में अजय देवगन का शिव अवतार?
[बॉलीवुड समाचार] अजय देवगन की बहुप्रतीक्षित फिल्म शिवाय का मोशन पोस्टर रिलीज़ कर दिया गया है। और अजय देवगन का शिव अवतार काफी ज़्यादा डराएगा और सस्पेंस भी रखेगा। पोस्टर वाकई में अच्छा है और अजय देवगन का शिव अवतार के बारे में सोचकर आप रोमांचित हो जाएंगे। फिल्म में अजय खुद शिव का अवतार बने हैं या फिर उनके भक्त ये नहीं पता।
शिवाय का पहला लुक इसकी शूटिंग डेट की अनाउंसमेंट के साथ। शिवाय की कुछ शूटिंग बल्गारिया में हुई है और फिल्म की शूटिंग इस साल दिसंबर में ही शुरू हो जाएगी। फिल्म की रिलीज़ डेट तय कर दी गई है और फिल्म 26 जनवरी 2017 में रिलीज़ होने के लिए तैयार होगी।
[BOX OFFICE: भिड़ेंगे अजय, शाहरूख, अक्षय, रणवीर, शाहिद!]
फिलहाल अजय देवगन दृश्यम में व्यस्त है जो इस साल जुलाई में रिलीज़ होगी। इसके बाद वो बादशाहो करेंगे जिसे 2016 जनवरी में ही रिलीज़ करने का प्लान बनाया जा रहा है। वहीं माना जा रहा है कि अजय देवगन रोहित शेट्टी की फिल्म दिलवाले में भी गेस्ट अपीयरेंस दे सकते हैं।
[शाहरूख, अक्षय, अजय या सलमान - कौन खोलेगा '1000 करोड़ CLUB']
शिवाय को बॉलीवुड की सबसे महंगी फिल्मों में से एक माना जा रहा है और अजय देवगन का काफी महत्तवाकांक्षी प्रोजेक्ट है। इस फिल्म दिलीप कुमार और सायरा बानू की भतीजी सायशा सेहगल अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। देखिए फिल्म का मोशन पोस्टर यहां---> शिवाय


Click it and Unblock the Notifications
