रिलीज हुए टाइगर की स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 के मोशन पोस्टर, तारा और अनन्या का अलग अंदाज
Recommended Video

टाइगर श्रॉफ की आने वाली फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 इस समय काफी ज्यादा चर्चा में चल रही है। बता दें कि इस फिल्म को एक बार फिर से करण जौहर ही निर्देशित कर रहे है और फिल्म में इस बार टाइगर के अलावा दो एक्ट्रेस तारा सूतारिया और अनन्या पांडे डेब्यु कर रही है। हाल ही मे फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 के तीन मोशन मोस्टर रिलीज हुए है जिसमे टाइगर, अनन्या और तारा नजर आ रहे है।
बता दें कि ये फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर की सीक्वेल है जिसमें अब टाइगर नजर आने वाले है। बता दें, स्टूडेंट ऑफ दि ईयर 2 से चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे और सिंगर- डांसर तारा सुतारिया डेब्यू करने वाली हैं।

लिहाजा, फिल्म को लेकर फैंस के बीच बेसब्री काफी बढ़ चुकी है। साल 2012 में आई फिल्म स्टूडेंट ऑफ दि ईयर से आलिया भट्ट, वरूण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था।
फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी हिट रही थी। लिहाजा, अब फिल्म के सीक्वल से और दो नए चेहरों को दर्शकों के सामने लाया जा रहा है। ये कोई पहली बार नही है कि करण जौहर दो नई एक्ट्रेस के लॉंच कर रहे है बल्कि इसके पहले भी वो ऐसा कर चुके है।
बता दें कि करण जौहर उन निर्देशकों में से है जो कि नए चेहरों के साथ फिल्में बनाते है और वो हिट भी होती है। आखिर इस फिल्म टाइगर श्रॉफ जैसा बड़ा नाम जुड़ा हुआ है तो जाहिर सी बात है कि फिल्म तो चलनी ही है।
करण जौहर प्रोडक्शन की फिल्म स्टूडेंट ऑफ दि ईयर 2 का निर्देशन पुनीत मल्होत्रा कर रहे हैं। फिल्म 23 नवंबर 2018 को रिलीज होगी। इस फिल्म को लेकर लोगों में अभी से उत्साह देखा जा रहा है क्योंकि फिल्म काफी ज्यादा बेहतरीन साबित होने वाली है।
इस फिल्म से अपने करियर की शुरुआत करने वाली आलिया भट्ट आज बॉलीवुड की सबसे सफल हीरोइन्स में शामिल हो चुकी है। टाइगर श्रॉफ हाल ही में फिल्म बागी 2 में नजर आए थे और फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।
फिल्म मे लोगों को टाइगर का एक्शन अवतार काफी ज्यादा पसंद आया था। अब लोग फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 का इंतजार कर रहे है देखना ये होगा की पहली फिल्म के आगे निकलने में ये फिल्म कामयाब होती है या नहीं।


Click it and Unblock the Notifications
