मदर्स डे पर बॉलीवुड मम्मियों शिल्पा शेट्टी, करीना कपूर, समीरा रेड्डी की मस्ती, बेहद क्यूट तस्वीरें और वीडियो

बॉलीवुड में मदर्स डे के मौके पर जहां बड़े से बड़े स्टार्स अपनी अपनी मम्मियों के साथ यादें शेयर करते हुए नज़र आए वहीं बॉलीवुड की मम्मियां हमेशा की तरह अपने बच्चों में ही व्यस्त नज़र आईं।

जहां समीरा रेड्डी अपने बच्चों के साथ रोज़ की ही तरह मस्ती करती हुई दिखाई दीं वहीं दूसरी तरफ, शिल्पा शेट्टी के बच्चे उनका मेकअप ठीक करते नज़र आए।

mothers-day-special-shilpa-shetty-sameera-reddy-kareena-kapoor-preity-zinta-have-fun-with-their-kids

नेहा धूपिया जहां अपने बच्चों के साथ खेलती हुई नज़र आईं वहीं दूसरी तरफ सोहा अली खान की बेटी इनाया खेमू, खुद अपनी मम्मी के साथ खेलती नज़र आईं। करीना अपने दोनों बेटों के साथ Chill करती दिखीं तो प्रीती ज़िंटा और काजल अग्रवाल ने अपने पहले मदर्स डे की झलक दी।

नेहा धूपिया का मदर्स डे

नेहा धूपिया का मदर्स डे

नेहा धूपिया ने अपने दोनों बच्चों के साथ मदर्स डे मनाया और वो बेहद खुश नज़र आईं। नेहा एक प्यारी सी बेटी महर और बेटे गुरीक की मां हैं। नेहा अक्सर अपने बच्चों के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। उनकी बेटी मेहर ने उन्हें एक बेहद प्यारा कार्ड भी बनाकर दिया।

समीरा रेड्डी की मस्ती

समीरा रेड्डी की मस्ती

समीरा रेड्डी बॉलीवुड की बेहद कूल मम्मी हैं। उन्होंने अपने बच्चों के साथ एक बेहद क्यूट वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में वो अपने बच्चों के साथ मस्ती करती नज़र आईं।

प्रीती ज़िंटा का पहला मदर्स डे

प्रीती ज़िंटा का पहला मदर्स डे

प्रीती ज़िंटा हाल ही में जुड़वा बच्चों की मां बन चुकी हैं और उन्होंने अपने बच्चों के साथ अपने पहले मदर्स डे की तस्वीर शेयर की जहां उनकी मां भी मौजूद थीं।

शिल्पा शेट्टी की मस्ती

शिल्पा शेट्टी की मस्ती

शिल्पा शेट्टी अपने बच्चों समिषा और वियान के साथ मदर्स डे मनाती दिखीं जहां उनके बच्चे उनका मेकअप करते नज़र आए। ये क्यूट वीडियो फैन्स को काफी पसंद आया।

अनुष्का और वामिका

अनुष्का और वामिका

अनुष्का शर्मा ने भी वामिका के साथ एक तस्वीर शेयर की। उन्होंने अपनी मां की भी एक तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें मदर्स डे की बधाई दी।

करीना - जेह और तैमूर

करीना - जेह और तैमूर

करीना कपूर खान, अपने दोनों बेटों जेह और तैमूर के साथ पानी में मस्ती करती दिखाई दीं। करीना अक्सर अपने बेटों के साथ अपनी बेहद प्यारी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

सोहा और इनाया

सोहा और इनाया

सोहा अली खान ने भी अपनी मां शर्मिला टैगोर के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा - अगर मैं आपके साथ नहीं हूं तो आपके दिल में हमेशा हूं। वहीं सोहा ने अपनी बेटी इनाया के साथ एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की जहां इनाया उनके गाल खींचती नज़र आईं।

काजल का पहला मदर्स डे

काजल का पहला मदर्स डे

काजल अग्रवाल ने अपने बेटे नील के साथ अपने पहले मदर्स डे के लिए एक बेहद लंबा सा पोस्ट लिखा। इस पोस्ट में काजल बताती दिखीं कि कैसे मां बनने का अनुभव उनके लिए इतना खास रहा और नील ने उनकी ज़िंदगी बदल दी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X