मदर्स डे स्पेशल- बॉलीवुड की फिट और हिट मां तुझे सलाम
11 मई का दिन पूरी दुनिया भर के बच्चों के लिए बेहद खास है क्योंकि आज उनकी मां का दिन है। मदर्स डे के मौके पर पूरी दुनिया भर के लोग आज अपनी मां के लिए वक्त निकालकर उन्हें थोड़ा स्पेशल फील कराने की कोशिश कर रहे हैं। मां से बढ़कर भला दुनिया में है ही कौन, मां ने ही जीवन दिया और जिंदगी जीने का सलीका भी। यूं तो हर एक शख्स अपनी पूरी जिंदगी अपनी मां को ही समर्पित करना चाहता है लेकिन रोज की भाग दौड़ में वो अक्सर अपने इस खूबसूरत रिश्ते से दूर होता चला जाता है। काम के सिलसिले में मीलों दूर बैठे बच्चे अपनी मां को सिर्फ दिन में एक बार फोन पर ही याद कर पाते हैं।
मां बनना और बच्चे को एक जीवन देना इतना भी आसान काम नहीं जितना हमें महसूस होता है। लेकिन असल में ये एक जिम्मेदारी भरा और काफी मुश्किल रिश्ता है जिसे निभाने में माएं अक्सर खुद को ही अनदेखा करना शुरु कर देती हैं। लेकिन एक स्वस्थ्य और फिट मां ही अपने बच्चे को एक बेहतरीन जीवन दे सकती है। एक स्वस्थ्य मां ही एक स्वस्थ्य बच्चे और उसके स्वस्थ्य जीवन की नींव होती है।
तो आज के दिन हम बॉलीवुड की कुछ हिट और फिट माओं के बारे में बात करते हैं। जिन्हें देखकर शायद आप भी चकित रह जाती होंगी कि ये माएं इतनी फिट कैसे हैं। लेकिन सच मानिये आप खुद को भी इसी तरह फिट रख सकती हैं। सिर्फ अपने लिए नहीं बल्कि अपने बच्चों का साथ जिदंगी भर निभाने के लिए आपको इन माओं को फॉलो करना ही चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications











