''मां बनने के बाद शिल्पा पूरी तरह बदल गई हैं''
शमिता शेट्टी ने कहा कि मां बनने के बाद शिल्पा शेट्टी बदल गई हैं।
कहते हैं मां बनने के बाद हर महिला में बर्ताव आता है। एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी में भी मां बनने के बाद काफ बदलाव आया है। ये बात उनकी बहन शमिता शेट्टी ने खुद कही है। शमिता ने कहा मां बनने से शिल्पा पूरी तरह से बदल गई हैं।शमिता ने कहा कि मेरी बहन मेरे लिए बिल्कुल मां जैसी हैं।

शमिता ने कहा जब वो अपने बेटे वियान के पास होती हैं तो बहुत अच्छा लगता है। जिस तरह से वो वियान की परवरिश कर रही हैं वो काफी काबिल ए तारीफ है। बहरहाल, आपको बता दें कि शमिता साल 2000 में यशराज फिल्म मोहब्बतें में नज़र आई थीं। इस फिल्म को आदित्य चोपड़ा ने डायरेक्ट किया था।
इसी के साथ उन्हें आपने फिल्म ज़हर, बेवफा, हरी पुत्तर, मेरे यार की शादी है फिल्म में देखा होगा। हालांकि वो अपने करियर में ज्यादा सफल नहीं हो पाईं लेकिन आगे कुछ फिल्मों में नज़र आ सकती हैं।


Click it and Unblock the Notifications