मदर्स डे पर काजोल का खुलासा- मैं फिल्मों में बहुत रोती हूं, मेरे बच्चे मेरी फिल्में ही नहीं देखते
मर्दस डे के मौके पर काजोल ने अपने निजी जिंदगी के कुछ राज खोले हैं। काजोल ने कहा कि उनके बच्चों की वजह से कई बदलाव उनके जीवन में आए हैं। वो एक ज्यादा बेहतर इंसान बनी हैं। काजोल ये भी मानती हैं कि हर मां की तरह वो भी अपने बच्चों के काफी करीब हैं।
वह कई बार अपने बच्चों के साथ तस्वीरें भी इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। इस बार काजोल ने एक अखबार से बातचीत में कहा है कि उनकी फिल्मों से बच्चे दूर रहते हैं।

काजोल ने इसके पीछे का एक जबरदस्त किस्सा बताते हुए ये खुलासा किया है। गौरतलब है कि काजोल और अजय देवगन अपनी निजी जिंदगी को काफी निजी रखना पसंद करते हैं। आप ये मान सकते हैं कि ये हिंदी सिनेमा की प्राइवेट फैमिली है।


Click it and Unblock the Notifications











