..................... Mother Daughter created lots of drama outside Salman Khan house - Hindi Filmibeat

सलमान के घर के बाहर रात भर चला हंगामा, फैन्स हैरान!

सलमान खान के घर के बाहर कल रात को करीब 1 बजे से मां बेटी ने हंगामा करना शुरु किया और सुबह तक ये हंगामा चलता ही रहा। खबर ये थी कि सलमान खान और उनके बॉडीगार्ड्स ने दो लड़कियों को मारा लेकिन सलमान खान की तरफ से इस खबर को लेकर कुछ कंफरमेशन नहीं मिला है। हालांकि उनके बॉडीगार्ड्स के बारे में बताया गया कि वो लोग पुलिस स्टेशन में आए थे लेकिन उन्होंने इस खबर को पूरी तरह से गलत बताया कि उन्होंने किसी पर हाथ उठाया है। फिर खबर ये आई कि सलमान खान को वो मां बेटी ने टेरिरिस्ट कहा है और साथ उनके घर के बाहर हंगामा किया है। उसके अलावा पुलिस स्टेशन पर भी उन्होंने सिद्दिकी नाम के व्यक्ति को काफी मारा जिसकी वजह से उसे मेडिकल केलिए जाना पड़ा।

रात को आई इस खबर ने मीडिया के साथ साथ सलमान खान के फैन्स को भी चौंका दिया। सभी का कहना था कि सलमान खान ऐसा कुछ कर ही नहीं सकते हैं भला वो क्यों किसी भी अंजान लड़की पर हाथ उठाएंगे। लेकिन उन मां बेटी को आरोपों को लेकर कोई भी पुख्ता सबूत ना होने के चलते कोई भी कुछ क्लियर कहने की स्थिति में नहीं था। मीडिया तक को इसका अंदाजा नहीं था कि आकिर वहां हो क्या रहा है। क्योंकि बांद्रा पुलिस स्टेशन पर मौजूद किसी भी पुलिस वाले ने मीडिया को इन मां बेटी से बात करने की इजाजत ही नहीं दी। लेकिन मीडिया ने कुछ ना कुछ करके इस मामले को लेकर काफी कुछ बातें पता कर लीं।

सिद्दिकी नाम के व्यक्ति ने पुलिस और मीडिया को अपने बयान में कहा कि इन मां बेटी ने उन्हें बहुत बुरी तरह से मारा। लेकिन सलमान खान को लेकर क्या चल रहा है इस बारे में उसे कुछ भी नहीं पता है। सिद्दिकी ने ये पूछने पर कि क्या उन दोनों महिलाओं ने शराब पी रखी है कहा कि उसे कुछ नहीं पता। लेकिन इस खबर को लेकर अभी तक कुछ भी क्लियर पता नहीं चला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X