..................... Tunisha Sharma का शव देख बेसुध हुईं मां, वीडियो देख आंखो में आ जाएंगे आंसू Mother became unconscious after seeing Tunisha Sharma's dead body, video - Hindi Filmibeat

Tunisha Sharma का शव देख बेसुध हुईं मां, वीडियो देख आंखो में आ जाएंगे आंसू

tunisha sharma

टीवी की मशहूर अदाकारा तुनिषा शर्मा के निधन के बाद इसको लेकर कई एंगल सामने आ रहे हैं। बता दें कि अभिनेत्री ने शूटिंग सेट पर आत्महत्या कर ली थी। इस वक्त तुनिषा की मां का एक वीडियो सामने आ रहा है जो कि काफी बेसुध नजर आ रहीं हैं। दरअसल आज तुनिषा का अंतिम संस्कार होना है, इसके पहले पोस्टमार्टम हाउस में उनकी मां तुनिषा का शव देखने पहुंचीं थीं।

जैसे ही उन्होने तुनिषा को मृत अवस्था में देखा तो उनका शरीर जवाब दे गया है। उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें परिजन उनको सहारा देकर बाहर लाते नजर आ रहे हैं।

ऐसा कहा जा रहा है कि तुनिषा के निधन का गम तो सभी को है लेकिन उनकी मां काफी तकलीफ में हैं। बीते दिन तुनिषा की मां ने आरोप लगाते हुए कहा था कि शीजान खान की वजह से तुनिषा ने जान ली है और उसको बिल्कुल ना छोड़ा जाए।

मां ने एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर साझा किया

मां ने एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर साझा किया

मां ने एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर साझा किया था जिसमें वो मीडिया का धन्यवाद कर रहीं थीं। उन्होने इस वीडियो में कहा, ''मैं आप सब मीडियावालों को ये बताना चाहती हूं कि शीजान ने तुनिषा को धोखा दिया, उसके साथ पहले रिलेशनशिप बनाया शादी का वादा करके, फिर उसके साथ ब्रेकअप किया।

मीडिया का शुक्रिया अदा

मीडिया का शुक्रिया अदा

उसका किसी और लड़की के साथ अफेयर था फिर भी उसने तुनिषा को अपने साथ बनाए रखा। उसने तीन चार महीने तुनिषा को यूज किया। बस मैं इतना कहना चाहती हूं कि शीजान को सजा मिलनी चाहिए। मेरा बच्चा गया है, मीडिया बहुत सहयोग कर रही है इसलिए मैं मीडिया का शुक्रिया अदा करती हूं।''

पुलिस की गिरफ्त में है

पुलिस की गिरफ्त में है

हालांकि इसको लेकर पुलिस जानकारी इकट्ठा कर रही है कि तुनिषा ने आत्महत्या क्यों की। गौरतलब है कि तुनिषा का बॉयफ्रेंड शीजान इस वक्त पुलिस की गिरफ्त में है और उससे लगातार पूछताछ की जा रही है।

अंतिम संस्कार किया जाना है

अंतिम संस्कार किया जाना है

आज तुनिषा के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया जाना है। इस मौके पर कई टीवी के सितारे दिख सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X