पहले रिलीज़ डेट बुक करो और फिर बर्बाद करो - अजय देवगन ने सलमान - अक्षय की RAID मार ली!
बॉलीवुड स्टार होना भी एक बहुत बड़ी ज़िम्मेदारी है। खासतौर से अगर आपके करोड़ों फैन्स हैं तो आपको एक एक शब्द सोच समझकर बोलना चाहिए। कब क्या कह दिया जाए और उसका क्या मतलब निकाल लिया जाए।
इसका आजकल कोई भरोसा नहीं है। वहीं एक सेलिब्रिटी पर ज़िम्मेदारी ये भी होती है कि खुद को समाज के सामने कैसा रख रहा है। क्योंकि उसे फॉलो करने वाले लाखों लोग है।

इस हफ्ते अमिताभ बच्चन और आमिर खान लोगों की रडार पर रहे। उन्होंने कुछ ऐसी बातें बोली जो सोशल मीडिया पर अच्छी खासी बहस छेड़ने के लिए काफी थी। अमिताभ बच्चन ने सीधा ऐश्वर्या राय की इज़्जत की धज्जियां उड़ाईं तो लोगों ने उन्हें भी नहीं बख्शा।
आमिर खान की एक बात तोड़ मरोड़ कर पेश की गई या आमिर खान ने खुद श्रीदेवी की मौत का किस्सा बना डाला पता नहीं। वहीं अजय देवगन ने प्रमोशन के बहाने एक बार फिर सलमान खान से लेकर अक्षय कुमार तक पर इतना ज़ोरदार तमाचा मारा कि उसकी गूंज उनकी फिल्म के फ्लॉप होने तक तो सुनाई देगी ही।
इसलिए सेलिब्रिटी हर कदम फूंक फूंक कर रखते हैं लेकिन कभी कभी उन पर यही भारी पड़ जाता है। इस हफ्ते भी कई सेलिब्रिटी चाहते हुए या ना चाहते हुए, कंट्रोवर्सी में फंस ही गए -


Click it and Unblock the Notifications