TOP 10: गूगल पर सलमान खान से ज़्यादा ट्रेंड हुईं सारा अली खान, ये रहे 2018 के टॉप सितारे
2018 लगभग खत्म हो रहा है और ये पूरा साल शादियों के नाम रहा। अनुष्का शर्मा ने पिछले साल के खत्म होते होते जो शुरूआत की वो इस साल सारी बड़ी हीरोइनों के लिए वरदान साबित हुईं। क्योंकि एक एक कर सबने इस रूल को तोड़ा कि शादियों के बाद हीरोइनों का करियर खत्म हो जाता है।
वहीं दूसरी तरफ ये साल रहा स्टार किड्स के नाम। उनके डेब्यू से लेकर घूमने तक। अवार्डस से लेकर अफेयर तक सब कुछ फैन्स जानना चाहते थे। वो कुछ भी करते एक न्यूज़ ज़रूर बन जाती। इसलिए पूरे साल खबरों में स्टार किड्स भी छाए रहे।

वहीं दूसरी तरफ, फैन्स को झकझोर कर रख दिया उनके फेवरिट स्टार्स की खराब तबीयत ने। ऋषि कपूर से लेकर सोनाली बेंद्रे, इरफान खान से लेकर शाहिद कपूर तक सबके बारे में खबरें आती रहीं और फैन्स बस दुआएं करते रहे। जहां पूरा साल छोटी फिल्मों के नाम रहा वहीं अगर स्टार्स की चर्चा की बात करें तो दर्शकों ने कुछ स्टार्स की चुन कर चर्चा की।
जानिए गूगल की लिस्ट में कौन थे इस साल के सबसे ज़्यादा चर्चित सितारे -


Click it and Unblock the Notifications