ना दीपिका, ना कैट.. सलमान खान के साथ सनी लियोन मचा रही हैं धमाल!

By Shivani Verma

जी हां..आपने जो पढ़ा वो बिल्कुल सही है। सलमान खान और सनी लियोनी इन दिनों काफी धमाल मचा रहे हैं...गूगल पर। दरअसल, रिपोर्ट्स के अनुसार इन दिनों सनी लियोनी और सलमान खान ऐसे दो नाम हैं जो इन दिनों गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले इंडियन एक्टर और एक्ट्रेस के बनकर सामने आए हैं।

Sunny-Salman

सर्च किए जाने वाले अन्य शीर्ष 10 अभिनेताओं में रितिक रोशन, शाहिद कपूर, रणबीर कपूर, आमिर खान और इमरान हाशमी हैं। वहीं सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली अदाकारा की सूची में कैटरीना कैफ, करीना कपूर, काजल अग्रवाल, दीपिका पादुकोण, ऐश्वर्या राय, प्रियंका चोपड़ा, तमन्ना भाटिया, आलिया भट्ट और सोनाक्षी सिन्हा हैं।

Good News: तो बॉलीवुड को मिलने वाला है जूनियर KHAN.. शुरू करें तैयारी!

वहीं, सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले निर्देशकों की सूची में फिल्मकार प्रभुदेवा शीर्ष पर हैं। करण जौहर, फरहान अख्तर, राज कपूर, राम गोपाल वर्मा, फराह खान अन्य में शामिल हैं जिन्हें अधिक सर्च किया गया। पिछले 10 साल में सबसे ज्यादा आमिर खान अभिनीत पीके को लोगों ने सर्च किया। इसके बाद कहानी, बाहुबली, आशिकी 2, धूम 3, किक, बजरंगी भाईजान, हैप्पी न्यू ईयर, हीरो, एक विलेन का नाम है।

PICS: एक साथ दिखे दो सुपरस्टार.. शाहरुख+ सानिया का धमाल!'

सबसे ज्यादा सर्च किएजाने वाले अभिनेता की सूची के अलावा बिग बी क्लासिक एक्टर लिस्ट में भी शीर्ष पर रहे जबकि रेखा सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली क्लासिक एक्ट्रेस हैं।

भारतीय गायकों में सबसे ज्यादा रैपर हनी सिंह का नाम सर्च किया गया। इसके साथ ही आतिफ असलम, अरिजीत सिंह, लता मंगेशकर, सोनू निगम, किशोर कुमार, श्रेया घोषाल, कुमार सानू, हिमेश रेशमिया और सुनिधि चौहान का नाम है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X