Most Desirable Person सुन शरमा से गये शाहरुख खान!

शाहरुख खान, सलमान खान, रितिक रौशन आदि इस दुनिया के टॉप 50 मोस्ट डिजायरेबल मैन की लिस्ट में आते हैं। शाहरुख खान खासतौर पर क्योंकि वो किंग ऑफ रोमांस भी कहे जाते है और जाहिर है कि लड़कियों की लिस्ट में सबसे ज्यादा जो चीज डिजायरेबल होती है वो है रोमांस।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि हमारे किंग ऑफ रोमांस यानी शाहरुख खान असल में बेहद ही शर्मीले हैं। जब भी कोई लड़की उन्हें आई लव यू बोलती है या फिर शाहरुख को मोस्ट डिजायरेबल मैन कहकर बुलाया जाता है तो शाहरुख खान शरमा जाते है। जबकि अपनी फिल्मों में शाहरुख बेहद ही रोमांटिक और प्यार में कुछ भी कर गुजरने वाले किरदारो में नज़र आते हैं।

सालों से हैं सलमान-शाहरुख एक दूसरे के फैन!

शाहरुख खान ने ये बात हाल ही में एक ईवेंट के दौरान कही जब उनसे ये पूछा गया कि वो दुनिया के मोस्ट डिजायरेबल मैन हैं ये सुनकर उन्हें कैसा महसूस होता है। इसपर शाहरुख खान ने कहा- "मुझे बहुत ही शर्म आती है (हंसते हुए)। मैं तीन बच्चों का पिता हूं और वो मुझसे भी बड़े और बेहतर बनेंगे।

अगर डिजायरेबल इस सेंस में है कि लोग मुझे देखना पसंद करते हैं मेरी फिल्में देखना चाहते है तो ठीक है। लेकिन जब भी मुझे कोई ऐसे स्टेटमेंट बोलता है तो मैं शर्मा जाता हूं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X