Most Awaited Films की लिस्ट में अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' है टॉप पर, शाहरुख की 3 फिल्में भी शामिल

हर शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्में रिलीज होती हैं, लेकिन उनमें से कुछ फिल्में ऐसी होती है जो दर्शकों पर अपनी गहरी छाप छोड़ जाती है। 2021 में आई फिल्म पुष्पा भी ऐसी ही फिल्म रही। अल्लू अर्जुन स्टारर इस फिल्म ने हिंदी में भी जबरदस्त कमाई की थी और साल की सबसे बड़ी सफल फिल्म बन कर उभरी। ऐसे में लोगों के बीच फिल्म के दूसरे को लेकर खासा उत्साह है।
बता दें, ऑरमैक्स मीडिया ने 2023 की 'मोस्ट अवेटेड फिल्म्स' की लिस्ट निकाली है, जिसके अनुसार अल्लू अर्जुन स्टारर "पुष्पा 2: द रूल" टॉप पर है। वहीं, इस लिस्ट में शाहरुख खान की तीनों फिल्में- पठान, जवान और डंकी भी शामिल है।
जबकि सलमान खान की टाइगर 3 इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है। हाल ही में फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा की गई है, जिसके बाद से सलमान फैंस के बीच काफी उत्साह है। टाइगर 3 अगले साल दिवाली पर रिलीज होगी।
सोशल मीडिया लिस्ट को शेयर करते हुए ऑरमैक्स मीडिया ने लिखा "#OrmaxCinematix सबसे बहुप्रतीक्षित हिंदी फिल्में, 15 अक्टूबर, 2022 तक (केवल दिसंबर 2022 के बाद रिलीज होने वाली फिल्में जिनका ट्रेलर अभी तक रिलीज नहीं हुआ है, उन पर विचार किया गया है)"
हाल ही में पुष्पा 2 के मुहूर्त की घोषणा की गई थी जिसके बाद अब ये फिल्म फ्लोर पर चली गई है। निर्माताओं टीम की मौजूदगी में पूजा सेरेमनी के साथ शुभ मुहूर्त पर फिल्म की शूटिंग शुरू कर चुके है। जहां निर्माताओं ने गारंटी दी है कि फिल्म बड़ी और भव्य होने जा रही है, वहीं इसने रिलीज के लिए दर्शकों का उत्साह भी बढ़ाया है।


Click it and Unblock the Notifications












