Most Awaited Hindi Films of 2023: अल्लू अर्जुन, प्रभास से लेकर शाहरुख खान की फिल्में टॉप 5 में शामिल

Most Awaited Hindi Films of 2023: साल 2022 अब खत्म होने को आया है और फिल्म इंडस्ट्री भी नए साल में रिलीज होने वाली फिल्मों की तैयारी में लग चुकी है। ऐसे में ऑरमैक्स मीडिया ने 2023 की 'मोस्ट अवेटेड फिल्म्स' की लिस्ट निकाली है। यानि की टॉप 5 ऐसी फिल्में जिसका लोगों को सबसे ज्यादा इंतजार है।
बता दें, इस रिपोर्ट के अनुसार अल्लू अर्जुन स्टारर "पुष्पा 2: द रूल" टॉप पर है। कुछ फिल्में ऐसी होती है जो दर्शकों पर अपनी गहरी छाप छोड़ जाती है। 2021 में आई फिल्म पुष्पा भी ऐसी ही फिल्म रही। अल्लू अर्जुन स्टारर इस फिल्म ने हिंदी में भी जबरदस्त कमाई की थी और साल की सबसे बड़ी सफल फिल्म बन कर उभरी। ऐसे में लोगों के बीच फिल्म के दूसरे पार्ट को लेकर खासा उत्साह है।
सोशल मीडिया लिस्ट को शेयर करते हुए ऑरमैक्स मीडिया ने लिखा "#OrmaxCinematix 15 नवंबर, 2022 तक बहुप्रतीक्षित हिंदी फ़िल्में (जनवरी 2023 से रिलीज़ होने वाली फ़िल्में, जिनका ट्रेलर अभी तक रिलीज़ नहीं हुआ है, पर विचार किया गया है)"

शाहरुख खान की दो फिल्में
साल 2023 में शाहरुख खान की तीन फिल्में रिलीज होने वाली हैं। जिनमें से दो फिल्में इस लिस्ट में शामिल हैं- पठान और जवान..
शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम स्टारर पठान 25 जनवरी को रिलीज होने वाली है। वहीं, शाहरुख और नयनरातार स्टारर फिल्म जवान 2 जून को सिनेमाघरों में आएगी।

टाइगर 3
जबकि सलमान खान की टाइगर 3 इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है। हाल ही में फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा की गई है, जिसके बाद से सलमान फैंस के बीच काफी उत्साह है। टाइगर 3 अगले साल दिवाली पर रिलीज होगी।

प्रभास की फिल्म भी शामिल
सालार (हिंदी) भी बहुप्रतीक्षित फिल्मों की लिस्ट में शामिल है। प्रशांत नील द्वारा निर्देशित,प्रभास और श्रुति हासन स्टारर यह फिल्म पूरे भारत में 5 भाषाओं में रिलीज हो रही है। फिल्म में बहुमुखी अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन भी हैं, इसके अलावा जगपति बाबू, ईश्वरी राव, श्रिया रेड्डी और अन्य लोगों की प्रमुख भूमिका में हैं। फिल्म 28 सितंबर 2023 को रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।

2023 की बहुप्रतीक्षित फिल्में
कोई शक नहीं कि साल 2023 फिल्मों के मामले में काफी धमाकेदार होने वाला है, जब एक के बाद एक कई बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं। शाहरुख खान चार सालों के लंबे ब्रेक के बाद बड़ी स्क्रीन पर दिखने वाले हैं। वहीं, साउथ सुपरस्टार्स को लेकर हिंदी ऑडियंस के बीच जगे उत्साह को देखना दिलचस्प है।


Click it and Unblock the Notifications











