..................... More trouble pour in for John Abraham's Parmanu - Hindi Filmibeat

#ReadyToRelease: रिलीज़ से पहले फिल्म को झटका, पहले ही 12 करोड़ का घाटा

जॉन अब्राहम स्टारर परमाणु की दिक्कतें खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। पहले खबर थी कि फिल्म की प्रोड्यूसर, प्रेरणा अरोड़ा, जो कि क्रिआर्ज इंटरटेनमेंट की मालकिन हैं, इस फिल्म के लिए एक रिलीज़ डेट तय नहीं कर पा रही हैं।

यही कारण था कि जॉन अब्राहम ने प्रेरणा का साथ छोड़ा और फिल्म को अकेले JA प्रोडक्शन्स के बैनर तले रिलीज़ करने की ठानी। जॉन ने प्रेरणा की मर्ज़ी के खिलाफ, फिल्म की नई रिलीज़ डेट का एलान किया और टीज़र रिलीज़ कर दिया।

more-trouble-pour-for-john-abraham-s-parmanu

प्रेरणा ने तुरंत जॉन अब्राहम पर कॉपीराइट का मुकदमा ठोका और उन्हें कोर्ट घसीट कर ले गईं। बहरहाल, दोनों का मसला सुलझ चुका था और माना जा रहा था कि दोनों मिलकर फिल्म रिलीज़ करेंगे।

लेकिन अब एक और मुसीबत आ खड़ी हुई है। गोथिक इंटरटेनमेंट नाम की एक कंपनी है जिसका दावा है कि उसने प्रेरणा को 12.5 करोड़ रूपये कई फिल्में प्रोड्यूस करने के लिए दिए थे जिनमें से एक परमाणु थी ।

इस नोटिस की एक कॉपी जॉन अब्राहम और वाशु भागनानी को भेजी गई है। वाशु भागनानी ने क्रिआर्ज इंटरटेनमेंट पर 200 करोड़ रूपये लगाए हैं। और जॉन क्रिआर्ज के साथ मिलकर परमाणु प्रोड्यूस कर रहे थे लेकिन किसी को इस 12 करोड़ी डील की भनक तक नहीं लगी।

गौरतलब है कि पिछले साल दिसंबर से लेकर अब तक परमाणु की रिलीज़ डेट 4 - 5 बार बदल चुकी है और कुछ दिन पहले जॉन ने एलान कर दिया था कि फिल्म 4 मई को किसी भी हालत में रिलीज़ हो रही है।

जॉन के इस कदम से प्रेरणा अरोड़ तमतमा गई थीं और उनका कहना है कि जॉन अब्राहम ने बहुत बड़ी गलती कर दी है और फिल्म सुपरफ्लॉप होगी।

वैसे जानिए फिल्मों को लेकर प्रोड्यूसर और बाकी टीम में हुए क्रिएटिव डिफरेंस में फंसी फिल्मों के बारे में -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X