कल रिलीज़ होगी संजू लेकिन अभी ही लीक हो गया है फिल्म का OPENING SCENE
राजकुमार हिरानी की संजू कल देशभर में 4000 स्क्रीन पर रिलीज़ हो रही है। लेकिन 2 घंटा, 41 मिनट की इस फिल्म का पहला सीन आज ही लीक हो गया है। गौरतलब है कि फिल्म का आखिरी सीन भी पहले ही लीक हो चुका है।
फिल्म के आखिरी में यानि कि एंड क्रेडिट्स में संजय दत्त और रणबीर कपूर एक गाने में साथ थिरकते दिखाई देंगे जिसकी पहली झलक लीक हो चुकी है। और अब फिल्म का पहला सीन यानि कि फिल्म का टाईटल बोर्ड भी लीक हो चुका है।

अगर आप घोर बॉलीवुड फैन हैं तो आपके दिल में भी फिल्म का नाम बड़े परदे पर पढ़कर कुछ कुछ होता होगा। लेकिन संजू के टाईटल बोर्ड की छोटी सी झलक पहले ही इंटरनेट पर वायरल हो चुकी है।
इसके अलावा, फिल्म से संजय दत्त और अनुष्का शर्मा का एक और सीन लीक हुआ है। हालांकि इस सीन में अनुष्का का चेहरा नहीं दिख रहा है। केवल रणबीर कपूर दिख रहे हैं, संजय दत्त के कांटे, पावर, शब्द, मुसाफिर वाले दौर के।
एक इवेंट के दौरान दत्त बायोपिक और रणबीर कपूर के बारे में दिल खोलकर बात की। सबसे पहले राजकुमार हिरानी से पूछा गया कि क्या संजय दत्त ने फिल्म पास कर दी है। तब हिरानी ने बताया कि अभी तो वो सदमे में हैं कि उन पर एक फिल्म भी बन गई। वो अभी इस बात को हज़म कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications

