'खूबसूरत' सोनम इन दिनों अपनी फैमिली से परेशान हैं
फिल्म का नाम है 'खूबसूरत' जो कि अस्सी के दशक की सुपर हिट फिल्म 'खूबसूरत' की रीमेक है, जिसमें कि लीड रोल प्ले किया था मदमस्त रेखा ने।
सोनम ने कहा कि परिवार के सदस्यों के साथ काम करना आसान नहीं
ऋषिकेष मुखर्जी की यह फिल्म आज भी हिंदी सिनेमा की लीजेंड मूवी है जिसे आज की जनरेशन भी बार-बार देखना पसंद करती है। इसलिए 'खूबसूरत' के रीमेक में काम करना सोनम के लिए आसान नहीं है और ऊपर से उनकी यह फिल्म उन्हीं के घर वाले बना रहे हैं, ऐसे में सोनम की परेशानी दोगुना बढ़ गयी है।
Must See: सोनम कपूर की खूबसरत तस्वीरें
इस बारे में बात करते हुए सोनम ने कहा कि परिवार के सदस्यों के साथ काम करना आसान नहीं है। परिवार के साथ काम करना ज्यादा मुश्किल होता है क्योंकि वे आपसे बहुत अधिक उम्मीदें रखते हैं..आपको अपना सर्वश्रेष्ठ बर्ताव करना होगा, आपको समय पर आने की जरूरत होगी, अपनी सभी लाइनें याद रखनी होंगी..।
आपको बता दें कि पहले कहा जा रहा था कि 'खूबसूरत' की रीमेक में अभिनेत्री रेखा भी नजर आयेंगी लेकिन बाद में ऐसा संभव नहीं हो पाया जिसके बारे में सोनम ने कहा कि नहीं, दुर्भाग्य से हम उन्हें (रेखा) अतिथि भूमिका में नहीं ले पाए, लेकिन वह मेरे परिवार के करीबी दोस्तों में से एक हैं। हमें हमेशा उनके आशीर्वाद की जरूरत है और मुझे पता है कि उनकी दुआएं और आशीर्वाद हमेशा हमलोगों के साथ है।
मालूम हो कि 'खूबसूरत' फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। यह इस साल ही रिलीज होगी लेकिन कब यह अभी तय नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications
