बिग बी ने महिलाओं की मदद की
बालीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने बारिश में फंसी हुई कुछ महिलाओं की मदद की।
दरअसल मुंबई में पिछले दिनों बारिश के दौरान फंसी कुछ महिलाओं की सहायता अमिताभ बच्चन ने की। उन्होंने बारिश में फंसी कुछ महिलाओं को अपनी कार से लिफ्ट दी।
भारत की वित्तीय राजधानी कहे जाने वाले मुंबई में पिछले तीन दिनों से हो रही लगातार बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त है।
अमिताभ बच्चन के बंगले प्रतीक्षा के बाहर कमर तक पानी भर गया है। अमिताभ उस वक्त जुहू स्थिति अपने दूसरे बंगले 'जलसा' जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में फंसी अनेक असहाय महिलओं की उन्होंने मदद की।
अमिताभ ने अपने ब्लॉग में लिखा है कि जब मैं 'जलसा' जाने के लिए निकला तो उस वक्त कुछ युवा महिलाएं खड़ी थीं और भारी बारिश में अपने को असहाय महसूस कर रही थी।


Click it and Unblock the Notifications