मेरिलिन मनरो का एक्स-रे 45 हज़ार डॉलर का

आपका एक्स-रे दूसरे के किस काम का. जब तक वो दूसरा आपका डॉक्टर ही न हो.
लेकिन हॉलीवुड की सुपर स्टार मेरिलिन मनरो की छाती का एक्स-रे 45,000 डॉलर में बिका है.
ये एक्स-रे 1954 में लिया गया था जब वो अस्पताल में भर्ती हुई थीं.
प्लेनिट हॉलीवुड में फ़िल्मी सितारों के स्मृति चिन्हों की नीलामी के दौरान मेरिलिन मनरो के एक्स-रे की भी नीलामी होनी थी. नीलामी से पहले के अनुमान के अनुसार इसकी क़ीमत 3,000 डॉलर आंकी गई थी.
मनरो के अंतिम फ़ोटो शूट की कुर्सी 35,000 डॉलर की बिकी.
लोकप्रिय फ़िल्म 'टाइटेनिक' की हीरोइन केट विंस्लेट के बुंदे 25,000 डॉलर में बिके. जबकि ऑड्रे हेपबर्न ने फ़िलम 'फ़नी फ़ेस' में जो पोशाक पहनी थी उसने 56,000 डॉलर जुटाए.
मेरिलिन मनरो की अन्य वस्तुओं की भी नीलामी हुई जिसमें उनकी बिना बनी फ़िल्म 'समथिंग्स गॉट टू गिव' की प्रॉम्पटिंग बुक और शनेल की इत्र की बोतल भी शामिल थीं.


Click it and Unblock the Notifications