मोनिका दो बार ठुकरा चुकी थी 'धोबी घाट'

अब वह 'धोबी घाट' से ही अपनी अभिनय पारी शुरू करने जा रही हैं। मोनिका बताती हैं, 'मुझे लगता था कि बालीवुड में कुछ नया करने को नहीं है। इसीलिए मैं धोबी घाट के आडिशन टेस्ट के लिए इच्छुक नहीं थी।'
अब मोनिका के ख्याल बदल गए हैं और वह आमिर की बहुप्रतिक्षित फिल्म 'धोबी घाट' में एक एनआरआई निवेश बैंकर की भूमिका निभा रही हैं। इस फिल्म में मोनिका के अलावा आमिर खान, प्रतीक बब्बर और नवोदित अभिनेत्री कीर्ति मल्होत्रा हैं।
तस्वीरें मोनिका डोगरा | तस्वीरें धोबी घाट
मोनिका का मानना है कि बॉलीवुड में फिल्म निर्माण में परिवर्तन हो रहे हैं साथ ही वैकल्पिक सिनेमा के लिए जगह बन रही है। इसीलिए वह भी बालीवुड का हिस्सा बनने को तैयार हो गईं। मोनिका कहना था कि इनका नजरिया धोबी घाट की स्क्रिप्ट को देखकर बदला।
बॉलीवुड की फिल्मों में उन्होंने तारे जमीं पर और उड़ान की तारीफ करते नहीं थक रहीं थीं। पेशे से गायिका मोनिका कश्मीरी हैं और इनके माता-पिता लंदन में रहते हैं। मोनिका ने पांच साल से मुम्बई में रह कर नृत्य, थिएटर और ड्रामा सीखा है। मोनिका का एक बैंड भी है जिसका नाम 'शायर+फंक' है। इस बैंड के साथ पिछले चार साल में मोनिका करीब 20 देशों की यात्रा कर चुकी हैं।
आमिर खान के साथ काम करने के बारे में पूछे जाने पर मोनिका ने बताया कि उनके साथ काम करने का अनुभव शानदार रहा। मैं आमिर खान की 'कयामत से कयामत तक' और 'रंगीला' के दिनों से प्रशंसक हूं।
इसके अलावा मोनिका रानी मुखर्जी की भी प्रशंसक हैं और नंदिता दास और अभय देओल के साथ काम करना चाहती हैं। हिंदी के बारे में मोनिका कहना है कि बातचीत करने भर की ही हिंदी आती है।


Click it and Unblock the Notifications











