मोनिका गिल होंगी पलटन की हिरोइन, कुछ ऐसा होगा उनका किरदार
कपिल शर्मा की फिल्म फिरंगी से डेब्यू करने वाली मोनिका गिल जे.पी दत्ता की फिल्म पलटन में नजर आएंगी।पलटन की शूटिंग पहले ही जे पी दत्ता शुरु कर चुके हैं। अगर सूत्रों की मानें तो मेकर्स ने मोनिका गिल को इस प्रोजेक्ट के लिए साइन कर लिया है।
फिल्म में मोनिका गिल हर्षवर्धन राणे के ऑपोजिट नजर आएंगी। फिल्म में हर्षवर्धन राणे लेफ्टिनेंट कर्नल की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म में मोनिका हर्षवर्धन राणे की गर्लफ्रेंड की भूमिका में नजर आएंगी लेकिन उनकी फिल्म में अह्म भूमिका होगी। पंजाबी कुड़ी मिस इंडिया USA 2013 और मिस इंडिया वर्ल्डवाइड 2014 रह चुकीं मोनिका
गिल ने अपने करियर की शुरुआत MTV इंडियाज नेक्सट टॉप मॉडल से की थी।

2015 में उन्होंने पंजाबी सिनेमा अंबरसरिया में दिलजीत दोसांझ के साथ नजर आईं और यहीं से उन्होंने अपने एक्टिंग
करियर की शुरुआत की। इसके बाद वो दिलजीत दोसांझ के साथ सरदारजी 2 में एक बार फिर नजर आई। फिल्ममेकर जे पी दत्ता ने फिल्म इंडस्ट्री को बेहतरीन युद्ध आधारित फिल्में दी हैं जिसमें नेशनल अवार्ड जीतने वाली फिल्म बॉर्डर भी शामिल है।
अब जे.पी दत्ता अपनी अगली फिल्म पलटन में व्यस्त हैं जिसमें सोनू सूद, अर्जुन रामपाल, हर्षवर्धान राणे, लव सिन्हा, सिद्धांत कपूर, गुरमीत चौधरी, जैकी श्रॉफ मुख्य भूमिका में हैं। नीधि दत्ता ने एक बयान में कहा है कि "हमें बताते हुए खुशी हो रही है कि मोनिका पलटन का हिस्सा हैं। वो रोल के हिसाब से बिल्कुल फिट हैं। आपको बता दें कि फिल्म 2018 के मध्य में रिलीज हो सकती है।


Click it and Unblock the Notifications











