मोनिका के लिए बॉलीवुड ने दरवाजे खोले
अंडरवर्ल्ड डान अबूसलेम से प्रेम संबंध बनाने के बाद मोनिका अपना फिल्मी कैरियर ताक पर रखकर उसके साथ विदेश चली गई थी, लेकिन बाद में जब सलेम पुलिस के हत्थे चढ गया तो भारत में दोनो को वापस लाया गया.
सलेम तो अभी भी पुलिस हिरासत में है लेकिन मोनिका को फर्जी पासपोर्ट मामले में राहत मिल गई है और वह अब वापस मुंबई में आकर बालीवुड की फिल्मों में काम करना चाहती है.
बालीवुड ने भी मोनिका के लिए अपने दरवाजे खोल दिये हैं. उसे कई निर्माता व निर्देशक अपनी फिल्मों में लेने के लिए लालायित हैं. फिलहाल तो उसने नागार्जुन के साथ एक तेलुगु फिल्म डान को अनुबंधित किया है जिसमें उसकी छोटी लेकिन काफी महत्वपूर्ण भूमिका है.
मोनिका को गुड्डु धनोवा ने भी अपनी एक फिल्म के लिए आफर किया है. इस पर मोनिका ने कहा कि धनोवा ने उन्हें आफर दिया है लेकिन अभी इस बारे में कुछ कहना जल्दबाजी होगी, पहले वे मुंबई आकर यहां सेटल हो जायेंगी और फिर शूटिंग शुरु करेंगी.


Click it and Unblock the Notifications