मोनिका बेदी बनीं भक्ति गायिका
जिंदगी के तमाम उतार चढाव देखने के बाद अभिनेत्री मोनिका बेदी एक नए रूप में दर्शकों के सामने आने वाली है। वह अब भक्ति गायिका बन गई हैं।
अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम के साथ संबंध को लेकर चर्चा में रहीं अभिनेत्री मोनिका बेदी ने बुधवार को चंडीगढ़ में अपने पहले भक्ति अलबम के रिलीज की घोषणा की। इस अलबम का निर्माण संगीत कंपनी 'यूनिवर्सल म्यूजिक' ने किया है।
इस मौके पर मोनिका ने सिर्फ अपने इस नए अवतार के बारे में बात की। उन्होंने अपने विवादास्पद अतीत के बारे में कुछ भी बात करने से साफ इंकार कर दिया।
उन्होंने कहा कि उनके पास इस समय कई फिल्मों के प्रस्ताव हैं। वह टेलीविजन शो 'बिग बॉस' और 'झलक दिखला जा' में भी नजर आ चुकी हैं।


Click it and Unblock the Notifications