बॉयफ्रेंड के कारण जेल पहुंची ये बॉलीवुड एक्ट्रेस, फिर जेलर ने जेल के बाथरुम में बनाया हीरोइन का MMS

Monica Bedi Jail MMS: टीवी सीरियल 'सरस्वतीचंद्र' और 'बंधन' में काम कर चुकीं एक्ट्रेस मोनिका बेदी अपनी एक्टिंग से ज़्यादा अपनी विवादित ज़िंदगी के लिए जानी जाती हैं। मोनिका का नाम गैंगस्टर अबू सलेम के साथ जुड़ा था और इसी वजह से उन्हें जेल भी जाना पड़ा था। जेल में रहते हुए भी उनकी ज़िंदगी कम सुर्खियों में नहीं रही।
2005-06 के दौरान मोनिका भोपाल की सेंट्रल जेल में थीं, और उस वक्त उनसे जुड़ी कुछ हैरान करने वाली बातें सामने आई थीं। उन्हीं में से एक था उनके अश्लील MMS बनने का आरोप।
दरअसल, मोनिका बेदी को जब फर्जी पासपोर्ट के मामले में भोपाल की जेल लाया गया तो कई पुलिस अधिकारियों ने उनके साथ खास बर्ताव किया। कहा जाता है कि कुछ पुलिस वालों ने तो अपनी ड्यूटी भी मोनिका की सेल के पास लगवा ली थी। सबसे चौंकाने वाली बात ये थी कि हर दिन एक पुलिस अधिकारी उनके लिए एक थ्री स्टार होटल से उनकी पसंद का खाना लाता था और उनके साथ बैठकर डिनर करता था।
मोनिका के MMS का आरोप
2005-06 के दौरान भोपाल की सेंट्रल जेल के जेलर पुरुषोत्तम सोमकुंवर पर कांग्रेस ने गंभीर आरोप लगाए थे। आरोप ये था कि उन्होंने मोनिका बेदी के बाथरूम में छिपकर CCTV कैमरा लगवा दिया था और उनका अश्लील MMS भी बनाया था। ये मामला काफी गरमाया था, लेकिन बाद में पुरुषोत्तम सोमकुंवर को आय से अधिक संपत्ति के मामले में सस्पेंड कर दिया गया था।
अबू सलेम के साथ पकड़ा जाना
मोनिका बेदी और अबू सलेम को सितंबर 2002 में पुर्तगाल में फर्जी दस्तावेजों के साथ गिरफ्तार किया गया था। मोनिका पर आरोप लगा था कि उन्होंने अबू सलेम की मदद से फर्जी पासपोर्ट बनवाया था। 2006 में उन्हें फर्जी पासपोर्ट मामले में दोषी पाया गया और जेल की सजा सुनाई गई। नवंबर 2010 में वे जेल से बाहर आईं और उसके बाद उन्होंने टीवी शोज में काम करके अपनी नई शुरुआत की।
मोनिका की ज़िंदगी का ये किस्सा आज भी लोगों को हैरान कर देता है कि कैसे एक सेलिब्रिटी को जेल में भी इतना खास ट्रीटमेंट मिला था और कैसे उनकी निजता का खुलेआम उल्लंघन किया गया था।


Click it and Unblock the Notifications
















