बिग बी के साथ फिल्म का सपना संजोए मोनिका
मोनिका को सही मायने में घूमने-फिरने की अब आजादी मिली है. शुक्रवार को अपने पुश्तैनी गांव चब्बेवाल में मोनिका ने कहा कि भले ही पहले उसकी रिहाई हो गई थी, लेकिन खुले आसमान में सांस लेने की आजादी उसे शुक्रवार को मिली है. इस फैसले की सूचना मोनिका के वकील ने शुक्रवार को पिता प्रेम बेदी को दी.
मोनिका बेदी ने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री से संबंधित उसकी कई योजनाएं पाइप लाईन में हैं जिसका वह अभी खुलासा नहीं कर सकती. इसके साथ ही उसने कहा कि वह बिग बी अमिताभ बच्चन के साथ कोई किरदार निभाने का सपना संजोए है. मोनिका के पास एक दर्जन के करीब हिंदी व तेलुगू फिल्म प्रोड्यूसरों के आफर हैं. वह एक अच्छी पंजाबी फिल्म में भी काम करना चाहती है. अपनी अधूरी पड़ी पंजाबी फिल्म चन्न माही के बारे में उसे ज्यादा जानकारी नहीं.
शादी.न बाबा न शादी के बारे में पूछने पर मोनिका बेदी ने कहा कि अभी उसे अपने फिल्मी कैरियर में बहुत आगे जाना है. शादी इज आऊट आफ माई लिस्ट.
घर में उत्सव सा माहौल सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के पश्चात गांव चब्बेवाल के बेदी परिवार में दिन भर उत्सव सा माहौल रहा. घर में बधाई देने वालों का तांता लगा रहा. मोनिका के पापा प्रेम बेदी, चाचा पुरषोत्तम बेदी तथा बुआ कांता बेदी ने कहा कि वे सबसे पहले अपने समाधां वाले पूर्वजों के स्थान पर नतमस्तक होंगे. जिनकी अपार कृपा से ही मोनिका को आज यह राहत मिली है.
मोनिका दीवाली घर में ही मनाने की इच्छुक है जिसके पश्चात वह हैदराबाद तथा मुंबई की तरफ कूच करेगी. यहां प्रवास के दौरान गांव तथा शहर निवासियों द्वारा मिले अथाह प्रेम की वह बेहद कायल है. परिवार के अनुसार मोनिका की बीमार मां शकुंतला तथा भाई बॉबी को यह सूचना दे दी गई है तथा वे जल्द भारत आने वाले हैं.


Click it and Unblock the Notifications