पैसा मेरे लिए महत्वपूर्ण नहीं: इम्तियाज अली
फिल्म 'लव आज कल' से एक बार फिर सुर्खियों में आए निर्देशक इम्तियाज अली का कहना है कि वह फिल्म निर्माण में पैसे को महत्वपूर्ण कारक नहीं मानते। उनकी नई फिल्म ने प्रदर्शन के पहले दिन ही रिकार्ड आठ करोड़ रुपये की कमाई की है।
अली ने कहा, "बेशक पैसा महत्वपूर्ण होता है लेकिन फिल्म निर्माण में मैं इसे महत्वपूर्ण कारक नहीं मानता। यदि ऐसा होता तो मैं पैसे लिए साल में दो फिल्में बनाता।"
अली इससे पहले वर्ष 2007 में फिल्म 'जब वी मेट' से सुर्खियों में आए थे। उन्होंने बॉलीवुड में फिल्म 'सोचा न था' से कदम रखा था। उन्होंने कहा कि वह हर साल केवल एक फिल्म के लिए काम करते हैं।
अली ने कहा, "मैं वर्ष में एक से अधिक फिल्मी परियोजनाओं में खुद को शामिल नहीं करता। मैं दो साल में एक फिल्म निर्देशित करना चाहता हूं।


Click it and Unblock the Notifications