सुकेश चंद्रशेखर मनी लॉंड्रिंग मामले में जैकलीन फर्नांडीज पर ईडी की सख्ती, जब्त होंगी ये चीजें!
कुछ समय से लगातार अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज और नोरा फतेही एक केस को लेकर खबरों में चल रहीं हैं और ये विवाद सुकेश चंद्रशेखर मनी लॉन्ड्रिंग मामले से है। इसको लेकर लगातार किसी ना किसी तरह की जानकारी सामने आ रही है और ईडी अभिनेत्री से पूछताछ कर रही है। जैकलीन फर्नांडीज का नाम जब इस केस में सामने आया था, उनके फैंस काफी चौंक गए थे। लेकिन अब जो खबर हम आपको बताने वाले हैं उसमें पता चलेगा कि किस तरह की कार्यवाही ईडी जैकलीन फर्नांडीज के साथ कर रहा है।
इस केस को लेकर शुरु से ही खबर थी की जैकलीन फर्नांडीज पर इस ठग सुकेश चंद्रशेखर ने करोड़ो रुपए खर्च कर डाले थे। ये केस छोटा नहीं बल्कि इस केस में 200 करोड़ का मनी लॉन्ड्रिंग मामला होने की खबर है।

हालिया रिपोर्ट के अनुसार ईडी जैकलीन फर्नांडिस को सुकेश चंद्रशेखर से मिले सभी उपहार जप्त करने की प्रक्रिया में हैl जी हां, जितने मंहगे तोहफे सुकेश की तरफ से अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को दिए गए थे वो सभी कुछ जब्त किया जाएगा।
इस लिस्ट में अभिनेत्री की कार और ज्वैलरी समेत कई चीजें शामिल हो सकती हैं। इस बात को लेकर लगातार खबरों में पता चल रहा है कि ईडी शख्त कदम उठा रहा है।
हाल ही में पता चला था कि अभिनेत्री का पासपोर्ट जब्त कर लिया गया है और वो भारत छोड़कर नहीं जा सकतीं हैं। जैकलीन फर्नांडीज का द-बैंग टूर इसी के चलते कुछ समय पहले कैंसिल हो गया था। वर्कफ्रंट पर वो कई फिल्मों को लेकर खबरों में हैं, सलमान खान ने किक 2 को लेकर ऐलान किया था।


Click it and Unblock the Notifications