सलमान खान के द-बैंग टूर से बाहर निकलीं जैकलीन फर्नांडीज, 200 करोड़ का मनी लॉंड्रिंग केस बना वजह!
सुपरस्टार सलमान खान इस वक्त द-बैंग टूर पर हैं और उन्होने हाल ही में इसका ऐलान किया था। सलमान खान के साथ इस मौके पर कई सितारे नजर आने वाले हैं जिनमें शिल्पा शेट्टी, जैकलीन फर्नांडीज, सई मांजरेकर, प्रभु देवा, सुनील ग्रोवर, कमाल खान और गुरु रंधावा और आयुष शर्मा नजर आने वाले हैँ। लेकिन एक खबर आ रही है कि जैकलीन फर्नांडीज इस टूर से बाहर हो गईं हैं और इसका कारण है उनपर लगा हालिया आरोप।
गौरतलब है कि 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में विवाद हो गया है और इसी के कारण अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को इस दौरे से बाहर कर दिया गया है।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) इस वक्त काफी सख्त है और जैकलीन फर्नांडीज के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले को लेकर लगातार जांच कर रही है। ऐसे में खबर आई थी कि..

डेजी शाह
सलमान खान ने जैकलीन की जगह इस टूर पर डेजी शाह को ले जाने का फैसला किया है लेकिन ये खबर पूरी तरह से कंफर्म नहीं हो पाई है। फैंस इस बात से काफी ज्यादा डरे हैं कि कहीं अभिनेत्री पर किसी तरह की मुसीबक ना आ जाए।

प्रवर्तन निदेशालय के कार्यालय के बाहर देखा गया था
बीते दिन किक एक्ट्रेस को दिल्ली में प्रवर्तन निदेशालय के कार्यालय के बाहर देखा गया था। ऐसी खबर थी कि ईडी ने पूछताछ के लिए उनको तलब किया था। इसके पहले भी ईडी की तरफ से जैकलीन फर्नांडीज को नोटिस भेजा गया था।

नोरा फतेही का नाम भी सामने आया था
ये मामला इस वक्त मीडिया में है और जैकलीन फर्नांडीज के साथ साथ कुछ दिनों पहले नोरा फतेही का नाम भी सामने आया था। हालांकि इसका मुख्य आरोप सुकेश चंद्रशेखर है। जैकलीन फर्नांडीज फिलहाल कहीं बाहर नहीं जा सकती हैं, ऐसी खबरें आ रही है।

वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट पर अभिनेत्री कई धमाकेदार फिल्मों को लेकर खबरें में है। कुछ समय पहले खबर आई थी कि सलमान खान की फिल्म किक 2 का हिस्सा एक बार फिर से अभिनेत्री बनने वाली है।

समय काफी बुरा चल रहा है
किक में भी वो नजर आईं थीं। फिलहाल उनका समय काफी बुरा चल रहा है लेकन सच्चाई क्या है वो आने वाले समय में तय हो जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications