200 करोड़ फ्रॉड केस - जैकलीन फर्नांडिस को जमानत, वकील के कपड़े में पहुंचीं कोर्ट, हंसते हुए फोटो वायरल

200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग केस में महाठग सुकेश चंद्रशेखर और जैकलीन फर्नांडिस की समस्या बढ़ती जा रही है। इस बीच सोमवार को जैकलीन को अंतरिम जमानत मिली है। इस मामले पर अगली सुनवाई 22 अक्टूबर को होगी। दिल्ली की पटियाला कोर्ट ने एक्ट्रेस को 50 हजार के मुचलके पर यह जमानत दी है।

Jacqueline Fernandez

इस मामले में जैकलीन की मुसीबत इस वजह से बढ़ी है क्योंकि सुकेश चंद्रशेखर द्वारा कथित तौर पर 7 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के आभूषण एक्ट्रेस को उपहार में दिए गए थे।उपहार देने का मामला यहीं पर नहीं रूका,हाई-एंड कारें, महंगे बैग, कपड़े, जूते और महंगी घड़ियाँ भी उपहार में दी गईं थीं। कोर्ट में जैकलीन वकील जैसी नजर आयीं। उन्होंने सफेद शर्ट और काले रंग की पैंट पहने हुई थीं। वह कोर्ट से स्माइल के साथ बाहर निकलीं।

 हर हफ्ते लिमिटेड एडिशन परफ्यूम, हर दूसरे दिन फूल, डिजाइनर बैग

हर हफ्ते लिमिटेड एडिशन परफ्यूम, हर दूसरे दिन फूल, डिजाइनर बैग

इससे पहले ईडी को दिए एक बयान में जैकलीन ने कहा था कि ठग सुकेश ने खुद को सन टीवी के मालिक और एक प्रभावशाली राजनीतिक के सदस्य के रूप में पेश किया था। चेन्नई का परिवार जैकलीन ने ऑन रिकॉर्ड कहा था कि उन्हें हर हफ्ते लिमिटेड एडिशन परफ्यूम, हर दूसरे दिन फूल, डिजाइनर बैग, डायमंड इयररिंग्स और सुकेश चंद्रशेखर से एक मिनी कूपर मिला था। जैकलीन के अलावा नोरा फतेही से भी इस मामले में ईडी ने पूछताछ की है। बिग बॅास फेम निक्कीतंबोली का भी नाम इसमें आयाहै।

जैकलीन से हाल ही में 15 घंटे पूछताछ

जैकलीन से हाल ही में 15 घंटे पूछताछ

आपको बता दें कि सुकेश चंद्रशेखर के ठग मामले को लेकर जैकलीन से हाल ही में 15 घंटे पूछताछ की गई थी। फिलहाल नियमित जमानत पर फैसला आने तक उन्हें कोर्ट से अंतरिम जमानत दी गई है।

फायदा जैकलीन ने उठाया

फायदा जैकलीन ने उठाया

बता दे कि ED की चार्जशीट में दावा किया कि सुकेश चंद्रशेखर ने जो ठगी की है उसका फायदा जैकलीन ने उठाया है। Ed को जैकलीन की ड्रेस डिजाइनर लिपाक्षी से भी पूछताछ में जैकलीन और सुकेश को लेकर कई सारी जानकारी दी है।

सेलेब्स पर 20 करोड़ से अधिक पैसे खर्च

सेलेब्स पर 20 करोड़ से अधिक पैसे खर्च

ज्ञात हो कि सुकेश ने ना केवल जैकलीन पर बल्कि कई मॉडल और बॉलीवुड सेलेब्स पर 20 करोड़ से अधिक पैसे खर्च किए हैं। कई सेलेब्स के नाम ऐसे भी हैं जिन्होंने गिफ्ट लेने से इंकार कर दिया।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X