200 करोड़ के धोखाधड़ी के आरोपी सुकेश चंद्रशेखर के साथ जैकलीन फर्नांडिस की रोमांटिक फोटो Leak

By Filmibeat Desk

बॅालीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। जहां पर जैकलीन का नाम कई बार धोखेबाज ठग सुकेश चंद्रशेखर के साथ जुड़ चुका है। इन दिनों जैकलीन फर्नांडिस और सुकेश चंद्रशेखर की एक तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर को देखने के बाद मीडिया रिपोर्ट में यह कहा जा रहा है कि जैकलीन और सुकेश चंद्रशेखर एक दूसरे को काफी समय से डेट कर रहे हैं।

आपको यह भी बता दें कि सुकेश चंद्रशेखर पर 200 करोड़ की फिरौती का मामला चल रहा है। वैसे जैकलीन इस बात से साफ तौर पर इंकार कर चुकी हैं कि वह सुकेश चंद्रशेखर के साथ रिलेशनशिप में रह चुकी हैं। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद जैकलीन और सुकेश के रिश्ते पर फिर से बात शुरू हो गई है।

Jacqueline fernandez,sukesh chandrasekhar,

सुकेश और जैकलीन की एक तस्वीर सामने आयी है, जहां पर जैकलीन को किस करते हुए सुकेश ने एक मिरर सेल्फी अपने मोबाइल में कैद की है। रिपोर्ट अनुसार यह तस्वीर इसी साल 2021 अप्रैल से जून के बीच की है। सुकेश जब अंतरिम जमानत पर जेल से बाहर आए थे तो उन्होंने जैकलीन से मुलाकात की थी।

जैकलीन के लिए प्राइवेट जेट

जैकलीन के लिए प्राइवेट जेट

यह तस्वीर उसी दौरान की बताई जा रही है। सुकेशको डेढ़ महीने की जमानत मिली थी।चेन्नई में दोनों की एक से अधिक बार मुलाकात हो चुकी है। मीडिया रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि जैकलीन के लिए सुकेश ने यात्रा करने के लिए प्राइवेट जेट का भी इंतजाम किया था। कुछ दिन पहले इस पूरे मामले को लेकर ईडी प्रवर्तन निदेशालय ने जैकलीन फर्नांडिस से भी पूछताछ की थी।

सुकेश चंद्रशेखर ने 75 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी

सुकेश चंद्रशेखर ने 75 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी

इस पर जैकलीन ने कहा था कि उन्हें केवल गवाह के तौर पर बुलाया गया था। वह ईडी के दफ्तर सिर्फ अपना बयान दर्ज कराने गई थीं। सुकेश चंद्रशेखर की बात की जाए तो वह 17 साल की उम्र से ठगी का काम करते आए हैं। कई अमीर लोगों को सुदेश चंद्रशेखर ने अपना शिकार बनाया है। बताया जाता है कि अभी तक कई लोगों के साथ धोखा करके सुकेश चंद्रशेखर ने 75 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी की है।

जैकलीन को ऐसे फंसाया

जैकलीन को ऐसे फंसाया

यहां तक कि साल 2017 में चुनाव आयोग रिश्वत मामले में चंद्रशेखर की गिरफ्तारी करके उसे तिहाड़ जेल भी ले जाया गया था। रिपोर्ट अनुसार जैकलीन फर्नांडिस को सुकेश ने यह बताया था कि वह चेन्नई का बड़ा बिजनेसमैन है। जैकलीन को कई बार करोड़ों के महंगे तोहफे भी सुकेश ने दिए थे। इसी वजह से ईडी ने जैकलीन को पूछताछ के लिए बुलाया था। जैकलीन के बैंक डीटेल और क्रेडिट कार्ड की जानकारी भी ईडी ने मांगी थी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X