200 करोड़ की ठगी में बड़ी खबर, जैकलीन फर्नांडिस को मुंबई एयरपोर्ट पर विदेश जाने से रोका गया
जैकलीन फर्नांडिस को रविवार को मुंबई हवाई अड्डे पर रोका गया। काफी समय से जैकलीन फर्नांडिस का नाम लगातार 200 करोड़ रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग केस से जुड़ता चला आ रहा है। इस पूरे मामले में जैकलीन लगातार खबरों में छाई हुई है अब उनके लिए अधिक मुश्किल हालात सामने आ गया है।
इसकी वजह यह है कि 200 करोड़ रुपए की वसूली मामले में आरोपी सुकेश चंद्रशेखर के साथ जैकलीन फर्नांडिस का नाम भी आया है। इसी के बाद से एक्ट्रेस लगातार मुश्किल में फंसती जा रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार जैकलीन अपने एक शो के काम के लिए विदेश जा रही थी। अंत समय पर जैकलीन को विदेश जाने से रोक दिया गया।

ईडी के लुक आउट सर्कुलर के कारण जैकलीन को एयरपोर्ट पर रोका गया है। ताकि जांच पूरी होने तक वह देश से बाहर नहीं जा सके। समाचार एजेंसी एएनआइ की जानकारी मुताबिक जैकलीन फर्नांडिस को फिर से घर भेज दिया गया है। जैकलीन फर्नांडिस को मस्कट के लिए काम के सिलसिले में जाना था।

सुकेश ने जैकलीन फर्नांडिस के साथ नोरा फतेही को भी महंगे गिफ्ट दिए
अपने घर से जैकलीन फर्नांडिस मस्कट के लिए निकल चुकी थीं, जांच अधिकारियों ने उन्हें एयरपोर्ट पर रोक लिया। आपको बता दें कि 200 करोड़ की धोखेबाजी के मामले में ईडी ने ठग सुरेश चंद्रशेखर के साथ बाकी अन्य के खिलाफ अदालत में चार्जशीट दाखिल की है। चार्जशीट के आरोप में लिखा गया है कि सुकेश ने जैकलीन फर्नांडिस के साथ नोरा फतेही को भी महंगे गिफ्ट दिए हैं। साथ ही ठगी के पैसों को जैकलीन और नोरा पर सुकेश ने लुटाया है।

जैकलीन फर्नांडिस को 10 करोड़ से अधिक के गिफ्ट
यह पूरी चार्जशीट सात हजार पन्नों की है। जहां पर ईडी ने सुकेश के दिए गए गिफ्ट और बाकी मामलों पर जैकलीन फर्नांडिस और नोरा फतेही का पूरा बयान डिटेल में दर्ज किया है। इस मामले में अदालत में 13 दिसंबर को सुनवाई होनी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ठग सुकेश ने जैकलीन फर्नांडिस को 10 करोड़ से अधिक के गिफ्ट दिए हैं।

सुकेश और जैकलीन एक साथ चेन्नई में होटल में
मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी भी सामने आयी है कि सुकेश ने जेल में रहते हुए जैकलीन को फोन किया था। सुकेश और जैकलीन एक साथ चेन्नई में होटल में रुके भी थे। ऐसे में इस पूरे मामले में जैकलीन के लिए परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है।

सुकेश और जैकलीन की रोमांटिक सेल्फी
इस मामले में कुछ दिन पहले सुकेश और जैकलीन की रोमांटिक सेल्फी भी वायरल हुई थी। जहां पर सुकेश और जैकलीन एक साथ तस्वीर में करीब दिखाई दे रहे हैं। दूसरी तरफ सुकेश ने नोरा फतेही को गिफ्ट के तौर पर महंगा आईफोन और बीएमडब्ल्यू कार दी थी।


Click it and Unblock the Notifications