महाकुंभ वाली मोनालिसा के गाने ने तोड़े रिकॉर्ड्स, Dil Jania के व्यूज देख हिल जाएंगे आप
Monalisa Song Dil Jania: महाकुंभ वाली मोनालिसा इस वक्त छाई हुई हैं और वो किसी स्टार से कम नहीं हैं। कुछ समय से लगातार उनकी फिल्म को लेकर चर्चा थी और अब इस फिल्म के पहले गाने ने रिलीज होकर बवाल काटा है।

जी हां, हम बात कर रहे हैं दिल जानिया गाने की जो कि 1 महीने पहले रिलीज हुआ था। अब इस गाने ने रिकॉर्ड तोड़ व्यूज हासिल कर लिए हैं। महाकुंभ में माला बेंचकर मशहूर हुई मोनालिसा ने सोचा भी नहीं होगा कि वो आने वाले वक्त में एक अदाकारा बनने वाली है जिसको पूरा देश ढेर सारा प्यार देगा।
10 मिलियन हुए व्यूज
मोनालिसा का ये गाना उनकी अपकमिंग फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' का है। दिल जानिया ने रिलीज होकर यू्ट्यूब पर बवाल कर दिया है और अब तक करीब 10 मिलियन व्यूज बटोर चुका है। गाना लगातार सुना जा रहा है और लोग इसको पसंद भी कर रहे हैं।
इस गाने में मोनालिसा का लुक देखने लायक है और वो कमाल की सुंदर लग रही हैं। एक नजर में आपको यकीन नहीं होगा कि ये वही महाकुंभ वाली मोनालिसा हैं जिनको ना सही से पढ़ना लिखना आता है और ना लोगों के बीच सही से उठने बैठने का तरीका आता था। मोनालिसा पूरी तरह से बदल चुकी हैं और अब स्टार हैं।
लोगों ने किए कमेंट्स
इस गाने के रिकॉर्ड तोड़ व्यूज के बाद लोग उनको लेकर बातें कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''कौन कौन मोनालिसा को देख के आया।'' एक ने लिखा, ''ऐसे ही सफलता की सीढ़ियां चढ़ो। चीज़ें बेचने से लेकर एल्बम बनाने तक, किस्मत।'' एक ने लिखा, ''मुझे तो फोन चलाते-चलाते मिला ये गाना बिना सर्च किए।'' एक ने लिखा, ''इसको बोलते हैं किस्मत वरना ये इतनी बड़ी खूबसूरत नहीं है।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि खबरों में है..


Click it and Unblock the Notifications















