आंखों में गुस्सा भरकर Monalisa ने दोहराए Deepika Padukone के डायलॉग, एक्टिंग गुरु के भी उड़े होश!

Monalisa

Monalisa Viral Video: महाकुंभ से घर-घर वायरल हुईं मोनालिसा की किस्मत चमक उठी है। उनके हाथ एक फिल्म लग गई है। इस फिल्म में मोनालिसा लीड रोल निभा रही हैं और इसके लिए वो जमकर तैयारी करती नजर आ रही हैं।

मोनालिसा के वायरल वीडियोज

मोनालिसा के आए दिन वीडियो सामने आ रहे हैं। किसी वीडियो में वो डायलॉग बोलती दिख रही हैं तो किसी में अपने डांसिंग स्किल को दिखाती नजर आ रही हैं। मोनालिसा के ये वीडियोज देखकर लोग काफी खुश हो रहे हैं।

दीपिका के डायलॉग दोहराए

अब हाल ही में मोनालिसा का एक वीडियो सामने आया है और इस वीडियो में वो दीपिका पादुकोण के डायलॉग को दोहराती नजर आ रही हैं। जो वीडियो सामने आया है, उसमें वो एक शख्स के सामने डायलॉग बोल रही हैं और वो उनके एक्टिंग गुरु हो सकते हैं।

रामलीला फिल्म के बोले डायलॉग

सामने आए इस वीडियो में मोनालिसा दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'गोलियों की रासलीला- रामलीला' के डायलॉग दोहराती नजर आ रही हैं। हालांकि, अभी उनकी एक्टिंग में अभी काफी सुधार होना बाकी है लेकिन वो अपनी तरफ से पूरी कोशिश करती हुई दिख रही हैं।

मोनालिसा के हाथ लगी फिल्म

आपको बता दें, मोनालिसा इंदौर की रहने वाली हैं और महाकुंभ में वो माला बेचते वक्त काफी फेमस हो गई थीं। उनकी खूबसूरती के चर्चे हर ओर होने लगे। बॉलीवुड डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने भी लगे हाथ मोनालिसा को फिल्म ऑफर कर दी। इस फिल्म का नाम है 'डायरी ऑफ मणिपुर'। इस फिल्म की शूटिंग शुरू करने से पहले मोनालिसा जमकर तैयारी कर रही हैं ताकि वो फिल्म में खुद को बेहतर दिखा सकें।

Read more about: monalisa
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X