..................... Monalisa of Mahakumbh entered Mumbai Airport? this is the truth of the video! - Hindi Filmibeat

महाकुंभ की मोनालिसा का मुंबई एयरपोर्ट से वीडियो वायरल, साड़ी पहन ढाया कहर, ये है सच्चाई!

Monalisa mahakumbh viral video

Mahakumbh Monalisa Mumbai Airport- महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा को भला किसने नहीं देखा होगा। आज सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें और वीडियोज आग की तरह वायरल हो रहे हैं।

उनको लेकर कई तरह की खबरें आईं थीं कि वो फिल्मों में आ रही हैं और उनका लुक बदल दिया गया है। लेकिन अब जो वीडियो सामने आ रहा है वो आपको हैरान कर देगा क्योंकि मोनालिसा मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं हैं।

इस वीडियो में मुंबई एयरपोर्ट में हैं और लगातार पैपराजी को पोज दे रही है। वायरल गर्ल ने इस दौरान नीले रंग साड़ी पहनी है और रेड कलर के स्टाइलिश ब्लाउज में कमाल लग रही हैं। काफी मुस्कुराकर उन्होने मीडिया का सामना किया।

फर्जी का वीडियो

मोनालिसा का ये वीडियो सामने आकर वायरल हो रहा है लेकिन जांचने पर पता चला कि ये वीडियो फेक है। एआई की मदद से किसी ने मोनालिसा का ये वीडियो बनाया है। मोनालिसा का ये पहला वीडियो नहीं है जो कि एआई की सहायता से बना है।

बल्कि ऐसे कई वीडियोज हैं जो कि सामने आकर वायरल हो चुके हैं। मोनालिसा ने इस वायरल वीडियो पर किसी तरह का कोई रिएक्शन नहीं दिया है। उनको भी पता है कि वो मुंबई नहीं गई हैं और लोग वीडियोज लगातार एडिट कर रहे हैं।

क्या बोले लोग

इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों ने कई तरह के रिएक्शन दिए हैं। वायरल हो रहे इस वीडियो में एक ने लिखा है, ''अगर गोरी होती तो ऐसी ही लगती।'' एक ने लिखा, ''कितना गजब का एडिट है।''

एक ने लिखा, ''एआई के इस दौरान में भरोसा ना करें।'' एक ने लिखा, ''डीपफेक वीडियो है। एक ने लिखा, ये गोरी कैसे हो गई।'' लोगों सब पता चल चुका है। हालांकि मोनालिसा अपने घर में हैं और वहीं से लोगों के लिए वीडियोज और तस्वीरें पोस्ट करती हैं।

Read more about: monalisa mahakumbh viral video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X